12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस वेलेंटाइन डे पर गिफ्ट में ये चीज देंगे तो जरूर मिलेगी प्रेम संबंधों में सफलता

जानिए ज्योतिष के अनसार किस राशि के जातक को किस रंग का गिफ्ट देना चाहिए या गिफ्ट को किस कलर के पैक में कवर करना चाहिए?

2 min read
Google source verification

image

Sunil Sharma

Feb 09, 2018

gift as per valentine day

उन्हें सम्मान भरी नजरों से देखना और आदर करना ही उनके लिए सबसे बड़ा गिफ्ट है

यूं तो आप वेलेंटाइन डे या किसी और मौके पर कोई भी गिफ्ट दे सकते हैं लेकिन ज्योतिष के नजर से देखा जाए तो गिफ्ट बहुत ही सोच-समझकर कर और सामने वाले की राशि के अनुसार देना चाहिए। अगर ऐसा किया जाए तो उन्हें आपका गिफ्ट तो पसंद आएगा ही, आप दोनों के प्रेम संबंधों में भी मजबूती आएगी। गिफ्ट का कवर चुनते समय भी रंगों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि ज्योतिष के अनसार किस राशि के जातक को किस रंग का गिफ्ट देना चाहिए या गिफ्ट को किस कलर के पैक में कवर करना चाहिए।

गिफ्ट का कलर चुनते समय सबसे पहली बात तो यह ध्यान रखें कि भूल से भी गिफ्ट में किसी काले रंग की वस्तु न दें, न ही उसे काले पेपर में पैक करें। काला कलर केवल कन्या राशि के जातकों के लिए ही शुभ माना जाता है वो भी विशेष परिस्थितियों में, अन्यत्र नहीं।

मेष - इस राशि के जातकों को गोल्डन, गुलाबी, नारंगी, सफेद या हल्का लाल रंग की वस्तु गिफ्ट दें। ऐसा करना यकीनन आपकी हर इच्छा को पूरा करेगा।

वृषभ - इन्हें भूल से भी गुलाब के अलावा अन्य कोई भी लाल वस्तु गिफ्ट में न दें। इन्हें गुलाबी, सफेद, क्रीम, खाकी ब्राउन रंग बहुत भाता है, इसलिए इन्हे गिफ्ट भी इसी रंग का देना चाहिए।

मिथुन - दिमाग से तेज-तर्रार और होशियार मिथुन राशि के जातकों को सफेद, लाल और पिंक रंग बहुत पसंद हैं। यही एक ऐसी राशि है जिसे आप काले रंग की वस्तु भी गिफ्ट में दे सकते हैं।

कर्क - इस राशि के जातक इमोशनल होते हैं, इन्हें बोटल ग्रीन या सॉफ्ट हरे या पीले रंग के गिफ्ट भाते हैं। आप चाहे तो इन्हें हरे या ग्रीन कवर में पैक करके भी गिफ्ट दे सकते हैं।

सिंह - इस राशि की अधिपति सूर्य होने के कारण ये बहुत ही महत्वाकांक्षी होते हैं। इसलिए इन्हें गिफ्ट भी रॉयल ही दिया जाना चाहिए। आप इन्हें सफेद, गोल्डन या पीले रंग के गिफ्ट दे सकते हैं।

कन्या - इस राशि के जातकों को इम्प्रेस करने के लिए आप बोटल ग्रीन, काला, हरा, पीच, लाइट ब्लू या पिंक कलर के गिफ्ट खरीद सकते हैं।

तुला - जीवन में संतुलन बनाकर चलने वाले तुला राशि के जातक बहुत ही संतुलित जीवन जीते हैं। इन्हें आध्यात्मिकता का प्रतीक नीला रंग भाता है, आप इन्हें नीले के अलावा पीले या सफेद रंग का गिफ्ट भी दे सकते हैं।

वृश्चिक - इस राशि के जातकों को आप लाल, पर्पल, लाइट ब्राउन या ग्रीन कलर के गिफ्ट उपहार में दे सकते हैं।

धनु - इस राशि के लोग स्वभाव से दार्शनिक तथा आध्यात्मिक स्वभाव वाले होते हैं। इन्हें सफेद रंग का गिफ्ट देना आपके संबंधों को नई ऊंचाई प्रदान करता है। आप चाहे तो लाल, नीला और नारंगी रंग के भी उपहार दे सकते हैं।

मकर - इस राशि के लोगों को सफेद रंग का गिफ्ट देना उचित माना गया है।

कुंभ - इस राशि के लोगों को वॉयलेट कलर बहुत पसंद है, इन्हें इसी कलर का गिफ्ट देना आपके संबंधों में अनुकूलता लाता है।

मीन - स्वभाव से ही इमोशनल मीन राशि के जातकों को सफेद, लाल तथा चमकीला पीला रंग का गिफ्ट बहुत अच्छा लगता है।