इसी दिन से गणेश जी की पूजा का दस दिवसीय उत्सव गणेशोत्सव या गणेश चतुर्थी का उत्सव शुरू होता है, यह उत्सव अनंत चतुर्दशी के दिन संपन्न होता है। इस दिन गणेश जी की प्रतिमा की विदाई होती है, जिसे गणेश विसर्जन के नाम से जाना जाता है। इस दिन श्रद्धालु धूम-धाम से सड़क पर जुलूस निकालते हुए भगवान गणेश की प्रतिमा का सरोवर, झील, नदी इत्यादि में विसर्जित करते हैं।