scriptKamika Ekadashi 2020 / कामिका एकादशी 2020 – 16 जुलाई को : जानें शुभ मुहूर्त व इस दिन व्रत के लाभ | Kamika or pavitra Ekadashi 2020 : shubh muhurat, date and importance | Patrika News
त्योहार

Kamika Ekadashi 2020 / कामिका एकादशी 2020 – 16 जुलाई को : जानें शुभ मुहूर्त व इस दिन व्रत के लाभ

– इस एकादशी को पवित्रा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है…
– इस बार कर्क संक्रांति भी इसी दिन…

Jul 13, 2020 / 11:35 pm

दीपेश तिवारी

Kamika or pavitra Ekadashi 2020 : shubh muhurat, date and importance

Kamika or pavitra Ekadashi 2020 : shubh muhurat, date and importance

श्रावण माह के कृष्ण पक्ष में आने वाली एकादशी को कामिका एकादशी या पवित्रा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस बार यह एकादशी 16 जुलाई 2020, गुरुवार को मनाई जा रही है।

कामिका एकादशी व्रत मुहूर्त…
कामिका एकादशी पारणा मुहूर्त : 05:59:09 से 08:24:50 तक 17, जुलाई को
अवधि : 02 घंटे 25 मिनट
हरि वासर समाप्त होने का समय : 05:59:09 पर 17, जुलाई को

वहीं इस बार यानि 2020 को पवित्रा एकादशी भी सूर्य संक्रांति के दिन 16 जुलाई को ही मनाई जाएगी। इसी दिन सूर्य मिथुन से कर्क राशि में चले जाएंगे। खास बात ये है कि सावन (Sawan) की इस संक्रांति के दिन कामिका एकादशी (Kamika Ekadashi) भी है। एकादशी व्रत में भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। ज्योतिष अनुसार सूर्य का राशि परिवर्तन काफी महत्वपूर्ण माना गया है। वहीं इसका प्रभाव हर व्यक्ति की लाइफ पर भी पड़ता है…

MUST READ : कर्क संक्रांति 2020- इस दिन से होने जा रहा है ये बड़ा बदलाव, जानिये आप पर इसका असर

https://www.patrika.com/religion-and-spirituality/surya-rashi-parivartan-positive-and-negative-effects-on-zodiac-signs-6230530/

कामिका/पवित्रा एकादशी व्रत पूजा विधि…
पंडित सुनील शर्मा के अनुसार एकादशी के दिन किया जाने वाला व्रत समस्त पाप और कष्टों को नष्ट करके हर प्रकार की सुख-समृद्धि प्रदान करता है। कामिका/पवित्रा एकादशी व्रत की विधि इस प्रकार है:

1. इस दिन प्रात:काल स्नान से निवृत्त होकर पहले व्रत का संकल्प लें और भगवान विष्णु की पूजा प्रारंभ करें|
2. पूजन में प्रभु को फल-फूल, तिल, दूध, पंचामृत आदि अर्पित करें।
3. व्रत वाले दिन भगवान विष्णु के नाम का स्मरण करें एवं भजन-कीर्तन करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ अवश्य करें|
5. एकादशी के अगले दिन यानि द्वादशी को ब्राह्मण को भोजन और दक्षिणा देकर विदा करें| इसके पश्चात ही भोजन ग्रहण करें।

कामिका/पवित्रा एकादशी का महत्व…
कामिका/पवित्रा एकादशी पर भगवान विष्णु का पूजन करना अत्यंत लाभकारी माना गया है। इस व्रत के प्रभाव से सबके बिगड़े काम बनने लगते हैं। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा से भक्तों के साथ उनके पितृों के कष्ट भी दूर हो जाते हैं। कामिका/पवित्रा एकादशी के अवसर पर तीर्थ स्थानों पर नदी, कुंड, सरोवर में स्नान करने से अश्वमेघ यज्ञ के समान फल की प्राप्ति होती है।

Kamika or pavitra Ekadashi 2020 : shubh muhurat, date and importance

श्री विष्णुजी को यदि संतुष्ट करना हो तो उनकी पूजा तुलसी पत्र से करें| ऐसा करने से ना केवल प्रभु प्रसन्न होंगे बल्कि आपके भी सभी कष्ट दूर हो जाएंगे| कामिका एकादशी व्रत की कथा सुनना यज्ञ करने के समान है|

कामिका/पवित्रा एकादशी का महत्व और कथा…
द्वापर युग की एक कथा के अनुसार कुंतीपुत्र धर्मराज युधिष्ठिर ने श्रीकृष्ण से कहा कि हे भगवन, आषाढ़ शुक्ल देवशयनी एकादशी तथा चातुर्मास्य माहात्म्य मैंने भली प्रकार से सुना। अब कृपा करके श्रावण कृष्ण एकादशी का क्या नाम है, सो बताइए।

श्रीकृष्ण भगवान कहने लगे कि हे युधिष्ठिर! इस एकादशी की कथा एक समय स्वयं ब्रह्माजी ने देवर्षि नारद से कही थी, वही मैं तुमसे कहता हूं। नारदजी ने ब्रह्माजी से पूछा था कि हे पितामह! श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी की कथा सुनने की मेरी इच्छा है, उसका क्या नाम है? क्या विधि है और उसका माहात्म्य क्या है, सो कृपा करके कहिए।

नारदजी के ये वचन सुनकर ब्रह्माजी ने कहा- हे नारद! लोकों के हित के लिए तुमने बहुत सुंदर प्रश्न किया है। श्रावण मास की कृष्ण एकादशी का नाम कामिका है। उसके सुनने मात्र से वाजपेय यज्ञ का फल मिलता है। इस दिन शंख, चक्र, गदाधारी विष्णु भगवान का पूजन होता है, जिनके नाम श्रीधर, हरि, विष्णु, माधव, मधुसूदन हैं। उनकी पूजा करने से जो फल मिलता है सो सुनो।

जो फल गंगा, काशी, नैमिषारण्य और पुष्कर स्नान से मिलता है, वह विष्णु भगवान के पूजन से मिलता है। जो फल सूर्य व चंद्र ग्रहण पर कुरुक्षेत्र और काशी में स्नान करने से, समुद्र, वन सहित पृथ्वी दान करने से, सिंह राशि के बृहस्पति में गोदावरी और गंडकी नदी में स्नान से भी प्राप्त नहीं होता वह भगवान विष्णु के पूजन से मिलता है।

जो मनुष्य श्रावण में भगवान का पूजन करते हैं, उनसे देवता, गंधर्व और सूर्य आदि सब पूजित हो जाते हैं। अत: पापों से डरने वाले मनुष्यों को कामिका एकादशी का व्रत और विष्णु भगवान का पूजन अवश्यमेव करना चाहिए। पापरूपी कीचड़ में फंसे हुए और संसाररूपी समुद्र में डूबे मनुष्यों के लिए इस एकादशी का व्रत और भगवान विष्णु का पूजन अत्यंत आवश्यक है। इससे बढ़कर पापों के नाशों का कोई उपाय नहीं है।

हे नारद! स्वयं भगवान ने यही कहा है कि कामिका व्रत से जीव कुयोनि को प्राप्त नहीं होता। जो मनुष्य इस एकादशी के दिन भक्तिपूर्वक तुलसी दल भगवान विष्णु को अर्पण करते हैं, वे इस संसार के समस्त पापों से दूर रहते हैं। विष्णु भगवान रत्न, मोती, मणि तथा आभूषण आदि से इतने प्रसन्न नहीं होते जितने तुलसी दल से।

तुलसी दल पूजन का फल चार भार चांदी और एक भार स्वर्ण के दान के बराबर होता है। हे नारद! मैं स्वयं भगवान की अतिप्रिय तुलसी को सदैव नमस्कार करता हूं। तुलसी के पौधे को सींचने से मनुष्य की सब यातनाएं नष्ट हो जाती हैं। दर्शन मात्र से सब पाप नष्ट हो जाते हैं और स्पर्श से मनुष्य पवित्र हो जाता है।

एक कथा के अनुसार प्राचीन काल में किसी गांव में एक ठाकुर जी थे। क्रोधी ठाकुर का एक ब्राह्मण से झगडा़ हो गया और क्रोध में आकर ठाकुर से ब्राह्मण का खून हो जाता है। अत: अपने अपराध की क्षमा याचना हेतु ब्राह्मण की क्रिया उसने करनी चाही, परंतु पंडितों ने उसे क्रिया में शामिल होने से मना कर दिया और वह ब्रह्म हत्या का दोषी बन गया। परिणामस्वरूप ब्राह्मणों ने भोजन करने से इंकार कर दिया।

तब उन्होंने एक मुनि से निवेदन किया कि- हे भगवान, मेरा पाप कैसे दूर हो सकता है, इस पर मुनि ने उसे कामिका एकादशी व्रत करने की प्रेरणा दी। ठाकुर ने वैसा ही किया जैसा मुनि ने उसे करने को कहा था। जब रात्रि में भगवान की मूर्ति के पास वह शयन कर रहा था, तभी उसे स्वप्न में प्रभु दर्शन देते हैं और उसके पापों को दूर करके उसे क्षमा दान देते हैं।

कामिका एकादशी की रात्रि को दीपदान तथा जागरण के फल का माहात्म्य चित्रगुप्त भी नहीं कह सकते। जो इस एकादशी की रात्रि को भगवान के मंदिर में दीपक जलाते हैं उनके पितर स्वर्गलोक में अमृतपान करते हैं तथा जो घी या तेल का दीपक जलाते हैं, वे सौ करोड़ दीपकों से प्रकाशित होकर सूर्य लोक को जाते हैं।

ब्रह्माजी कहते हैं कि हे नारद! ब्रह्महत्या तथा भ्रूण हत्या आदि पापों को नष्ट करने वाली इस कामिका एकादशी का व्रत मनुष्य को यत्न के साथ करना चाहिए। कामिका एकादशी के व्रत का माहात्म्य श्रद्धा से सुनने और पढ़ने वाला मनुष्य सभी पापों से मुक्त होकर विष्णु लोक को जाता है।

Home / Astrology and Spirituality / Festivals / Kamika Ekadashi 2020 / कामिका एकादशी 2020 – 16 जुलाई को : जानें शुभ मुहूर्त व इस दिन व्रत के लाभ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो