14 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Diwali 2022-आज है दिवाली, जानें लक्ष्मी और गणेश की पूजा के लिए सबसे बढ़िया मुहूर्त

- मां महालक्ष्मी का पूजन (Diwali 2022 Laxmi Puja) 24 अक्टूबर काे रात्रि में यानि अमावस्या की रात्रि में

3 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Oct 23, 2022

diwali_2022_auspicious_time-_shubh_muhurat_and_time.png

महालक्ष्मी की पूजा (Diwali 2022 Laxmi Puja) का पर्व अमावस की निशा रात्रि में दिवाली 2022 का पर्व मनाया जाएगा। दिवाली के शुभ मुहूर्त के संबंध में ज्योतिष के जानकार एसके उपाध्याय के अनुसार 24 अक्टूबर 2022 काे शाम 5 बजकर 27 मिनट पर अमावस्या प्रारंभ हो जाएगी, जो अगले दिन यानी 25 अक्टूबर काे शाम 4 बजकर 18 मिनट तक रहेगी।

मां महालक्ष्मी का पूजन (Diwali 2022 Laxmi Puja) 24 अक्टूबर काे रात्रि में यानि अमावस्या की रात्रि में ही करेंगे। ज्ञात हो कि इस दिन शाम 7 बजकर 14 मिनट से लेकर रात्रि 9 बजकर 11 मिनट तक वृषभ लग्न रहेगा और इसके बाद अर्धरात्रि 1 बजकर 42 मिनट से 3 बजकर 47 मिनट तक सर्वश्रेष्ठ सिंह लग्न रहेगा, इस समय पूजन करें। जिससे महालक्ष्मी की कृपा आप पर सदैव स्थिर रूप से बनी रहेगी। वहीं इस दिन मालव्य योग, सुनफा योग, वाशी योग, हंस योग, भद्र योग, शश योग भी रहेगा।

शुभ मुहूर्त (Diwali 2022 Shubh Muhurat) : इसके अलावा इस दिन -
अमृत वेला-सुबह 6 बजकर 45 मिनट से सुबह 7 बजकर 30 मिनट तक, शुभ वेला-सुबह 9 बजकर 33 मिनट से सुबह 10 बजकर 57 मिनट तक।
अभिजीत मुहूर्त-सुबह 11 बजकर 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 14 मिनट तक।
चंचल वेला-दोपहर 1 बजकर 46 मिनट से 3 बजकर 10 मिनट तक।
लाभ-अमृत वेला-दोपहर 3 बजकर 10 मिनट से शाम 5 बजकर 58 मिनट तक है।
इस विशेष दिन और शुभ मुहूर्त में आप खरीददारी या कोई भी शुभ कार्य कर सकते है. ये दिन मांगलिक कार्यों को करने के लिए भी उत्तम है।

आइए जानते हैं दिवाली पर लक्ष्मी पूजन की समाग्री, मुहूर्त-

दिवाली 2022 पूजा सामग्री (Diwali Lakshmi Puja samagri) : रोली, कुमकुम, चंदन, अष्टगंध, अक्षत, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ती या फोटो,पूजा की चौकी, लाल कपड़ा, पान, सुपारी, पंचामृत, हल्दी, रूई की बत्ती, लाल धागे की बत्ती,नारियल, गंगाजल, फल, फूल, कमल गट्‌टा, कलश, आम के पत्ते, मौली,जनेऊ, दूर्वा, कपूर, दक्षिणा, धूप, दो बड़े दीपक, गेंहूं, खील, बताशे, स्याही, दवात।

दिवाली 2022 लक्ष्मी पूजा मुहूर्त (Diwali 2022 Lakshmi Puja Muhurat)

कार्तिक अमावस्या तिथि आरंभ - 24 अक्टूबर 2022, शाम 05.27

कार्तिक अमावस्या तिथि समाप्त - 25 अक्टूबर 2022, शाम 04.18

लक्ष्मी पूजा प्रदोष काल मुहूर्त (शाम) - 07.02 PM - 08.23 PM (24 अक्टूबर 2022)

लक्ष्मी पूजा निशिता काल मुहूर्त (मध्यरात्रि-MidNight) - 24 अक्टूबर 2022, 11.46 PM - 25 अक्टूबर 2022, 12.37 AM

Must Read- प्रभु श्रीराम के 5 महत्वपूर्ण मंदिर, हर मंदिर का है अपना खास महत्व

दिवाली 2022 लक्ष्मी पूजा शुभ चौघड़िया-

प्रदोष काल - 05.50 PM - 08:23 PM

वृषभ काल - 07:02 PM- 08.58 PM

अपराह्न मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत) - 05:27 PM - 05:50 PM
शाम मुहूर्त (चर) - 05:50 PM - 07:26 PM
रात्रि मुहूर्त (लाभ) - 10:36 PM - 12:11 AM


पांच शुभ मुहूर्त-
अमावस्या तिथि : 24 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 27 मिनट तक चतुर्दशी तिथि रहेगी इसके बाद अमावस्या जो 25 अक्टूबर को 4 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। स्थानीय समय अनुसार तिथि में 1-2 मिनट की घट-बढ़ रहती है।
24 अक्टूबर 2022 दिवाली का पंचांग मुहूर्त और योग...

- अभिजित मुहूर्त : दिन में 11:59 से दोपहर 12:14 तक। खरीदारी कर सकते हैं।

- विजय मुहूर्त : दोपहर 02:18 से 03:04 तक। खरीदारी और पूजा कर सकते हैं।

- गोधूलि मुहूर्त : शाम 05:58 से 06:22 तक। पूजा-आरती कर सकते हैं।

- शाम 06:10 से 07:24 तक। पूजा-आरती कर सकते हैं।
- रात्रि 11:58 से 12:48 तक। पूजा-आरती कर सकते हैं।

- लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त: 24 अक्टूबर शाम 06:53 से रात 08:16 तक।

दीपावली के शुभ योग | Shubh Yog of Diwali 2022:

- हस्त नक्षत्र 2 बजकर 43 मिनट तक। इसके बाद चित्र नक्षत्र रहेगा।
- वैधृति योग 2 बजकर 32 मिनट तक। इसके बाद विश्कुम्भ योग