22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

15 जनवरी को मकर संक्रांति, जानें 12 राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव

12 राशियों पर मकर संक्रांति का प्रभाव, जानें क्या होगा आपका हाल?

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Jan 04, 2020

15 जनवरी को मकर संक्रांति, जानें 12 राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव

मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। ज्योतिष के अनुसार जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है तो इसे मकर संक्रांति कहते हैं। इस साल मकर संक्रांति पर सूर्य और बुध एक साथ रहेंगे।

पढ़ें ये खबर- मकर संक्रांति के दिन देह त्यागने पर मिलता है मोक्ष, जानें धार्मिक महत्व

सूर्य और बुध के एक साथ होने पर इस बार संक्रांति पर बुधादित्य योग बन रहा है। माना जा रहा है कि इस मकर संक्रांति पर बहुत ही शुभ संयोग बन रहा है। जो कि 12 राशियों पर अपना प्रभाव डालेगा। तो आइए जानते हैं मकर संक्रांति पर सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा...

यूं तो साल में 12 संक्रांति होती है लेकिन साल की शुरुआत में आने वाली इस मकर संक्रांति का अन्य से ज्यादा महत्व होता है। क्योंकि इस दिन सूर्य उत्तरायण होते हैं। मकर संक्रांति के दिन से देवताओं के दिन और दैत्यों की रात शुरु हो जाती है और यही वजह है कि इस दिन विवाह, गृह प्रवेश व सभी मांगलिक कार्य शुरु हो जाते हैं।

पढ़ें ये खबर- मकर संक्रांति की अलग-अलग परंपरायें, देश के हिस्सों में किस नाम से मनाते हैं लोग

12 राशियों पर संक्रांति का प्रभाव

- मेष राशि- इस राशि वालों को धन लाभ होने के पूरे योग हैं।

- वृषभ राशि- इस राशि वालों को मकर संक्रांति के दिन कार्यसिद्धि से बहुत अधिक लाभ मिलेगा।

- मिथुन राशि- मिथुन राशि वाले जातकों को मकर संक्रांति के पर्व पर हर क्षेत्र में जीत मिलेगी।

- कर्क राशि- इस राशि के जातकों को इस दिन आर्थिक हानि हो सकती है, संभलकर रहें।

- सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों को इस पर्व के दिन कोई शुभ समाचार मिलेगा।

- कन्या राशि- कन्या राशि वाले जातक हर कार्य में इस दौरान आत्मसंतोष महसूस करेंगे।

- तुला राशि- तुला राशि वालों को मकर संक्रांति के दिन धन लाभ हो सकता है।

- वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोग कलह और विवाद के कारण परेशान हो सकते हैं।

- धनु राशि- धनु राशि के जातकों के ज्ञान में इस दौरान वृद्धि होगी।

- मकर राशि- मकर राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन यश और कीर्ति प्राप्त करेंगे।

- कुंभ राशि- इस राशि वाले जातकों को मकर संक्रांति के दिन सम्मान प्राप्ति होगी।

- मीन राशि- इस राशि वाले जातकों को भय सता सकता है, इसलिये पहले से सतर्क रहें।