24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नवरात्रि में 28 मार्च को ऐसे करें विघ्नहर्ता श्रीगणेश का पूजन, बाधाओं से मिलेगी मुक्ति

चैत्र मासिक विनायक चतुर्थी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Shyam Kishor

•

Updated: 27 Mar 2020, 10:45 AM IST

नवरात्रि में 28 मार्च को ऐसे करें विघ्नहर्ता श्रीगणेश का पूजन, बाधाओं से मिलेगी मुक्ति

नवरात्रि में 28 मार्च को ऐसे करें विघ्नहर्ता श्रीगणेश का पूजन, बाधाओं से मिलेगी मुक्ति

इस साल चैत्र नवरात्रि में चतुर्थी तिथि को मासिक विनायक चतुर्थी भी है, इस शुभ दिन विघ्नहर्ता प्रथम पूजनीय गौरी नंदन भगवान श्री गणेश की विशेष पूजा करने का शास्त्रोंक्त विधान है। चैत्र नवरात्रि की चतुर्थी तिथि 28 मार्च दिन शनिवार को ऐसे करें गणराज का पूजन, जीवन की सभी बाधाएं होने लगेगी दूर।

चैत्र मासिक विनायक चतुर्थी पर ऐसे करें श्री गणेश का पूजन-

चैत्र मास की विनायक चतुर्थी के दिन विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश का विधिवत षोडशोपचार पूजन करें। पूजन के बाद इस गणेश मंत्र का जप 108 बार करें। मंत्र- "ऊँ गं गणपतये नमः" उक्त मंत्र का जप करने के बाद नीचे दिये गये सरल उपायों में से किसी एक को भी श्रद्धापूर्वक करने से गणेश जी प्रसन्न होकर सभी मनोकामनाएं पूरी कर देते हैं।

इन उपायों से जल्द प्रसन्न हो जाते हैं गणराज

1- चैत्र मास की विनायक चतुर्थी के दिन जीवन की परेशानियों को दूर करने के लिए हाथी को हरा चारा खिलाएं और गणेश मंदिर जाकर अपनी परेशानियों से मुक्ति के लिए प्रार्थना करें। ऐसा करने से परेशानियां कुछ ही दिनों में दूर होने लगेगी।

2- यंत्र शास्त्र के अनुसार, गणेश यंत्र बहुत ही चमत्कारी यंत्र है। चैत्र मास की विनायक चतुर्थी के दिन अपने घर में इसकी स्थापना करें। इस यंत्र की स्थापना व पूजन से बहुत लाभ होता है। इस यंत्र के घर में रहने से किसी भी प्रकार की बुरी शक्ति घर में प्रवेश नहीं करती।

दुर्गा अष्टमी की रात कर लें महाउपाय, कठिन से कठिन समस्याएं हो जाएगी छुमंतर

3- चैत्र मासिक विनायक चतुर्थी के दिन श्रीगणेश जी का शुद्ध जल से अभिषेक करें। साथ ही गणपति अथर्व शीर्ष का पाठ भी करने के बाद मावे के लड्डुओं का भोग लगाकर गणेश भक्तों में बांट दें। ऐसा करने से सभी मनोकामनाएं श्रीगणेश जी पूरी कर देंगे।

4- चैत्र मास की विनायक चतुर्थी के दिन पीले रंग की गणेश प्रतिमा अपने घर में स्थापित कर पूजा करें। पूजा में श्रीगणेश को हल्दी की पांच गठान इस मंत्र- "श्री गणाधिपतये नम:" मंत्र का उच्चारण करते हुए चढ़ाएं। इसके बाद 108 दूर्वा पर गीली हल्दी लगाकर "श्री गजवकत्रम नमो नम:" मंत्र का जप करके चढ़ाएं। यह उपाय लगातार 10 दिन तक करने से नौकरी में प्रमोशन होने की संभावनाएं बढ़ सकती है।

हर रूके कार्य हो जाएंगे पूरे, नवरात्रि में पढ़ लें देवी का यह स्त्रोत

5- विनायक चतुर्थी के दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद भगवान श्रीगणेश को शुद्ध घी और गुड़ का भोग लगाएं। थोड़ी देर बाद घी व गुड़ गाय को खिला दें। विनायक चतुर्थी के दिन इस उपाय को करने से धन संबंधित बाधाएं दूर हो जाती है।

***************