
मई 2020 : प्रमुख, व्रत पर्व त्यौहार इन तिथियों मनाएं जाएंगे
शुक्रवार से साल 2020 का मई महीना आरंभ हो रहा है। इस मई 2020 की इन तिथियों (तारीखों) में- माता सीता जयंती, मोहिनी एकादशी, भगवान नृसिंह जयंती, भगवान बुद्ध जन्मोत्सव बुद्ध पूर्णिमा, देवर्षि नारद जयंती, अचला, अपरा एकादशी व्रत, शनि देव जयंती, ज्येष्ठ अमावस्या, मुस्लिम पर्व ईद उल फित्र, माँ धुमावती की जयंती आदि मुख्य पर्वों के साथ अनेक व्रत पर भी मनाएं जाएंगे। जानें साल 2020 के मई महीने में 1 मई से 31 तक कौन-कौन से छोटे-बड़े व्रत,पर्व और त्यौहार कब-कब मनाएं जाएंगे।
मई 2020 में ये व्रत और त्यौहार मुख्य रूप से मनाएं जाएंगे
1- शनिवार 2 मई को सीता नवमी मनाई जाएगी।
2- रविवार 3 मई को मोहिनी एकादशी व्रत रखा जाएगा।
3- सोमवार 4 मई को गौण मोहिनी एकादशी व्रत है।
4- मंगलवार 5 मई को प्रदोष व्रत (शुक्लपक्ष) रखा जाएगा।
5- बुधवार 6 मई को भगवान नृसिंह जी की जयंती मनाई जाएगी।
6- गुरुवार 7 मई वैशाख पूर्णिमा है।
7- गुरुवार 7 मई को भगवान बुद्ध जन्मोत्सव बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाएगी।
8- शुक्रवार 8 मई को देवर्षि नारद जयंती मनाई जाएगी।
9- शुक्रवार 8 मई को गुरुदेव रविन्द्र नाथ टैगोर जयंती है।
10- रविवार 10 मई को संकष्टी चतुर्थी व्रत है।
11- गुरुवार 14 मई को वृषभ संक्रांति लगेगी।
12- शुक्रवार 15 मई को भक्त केवट जयंती है।
13- सोमवार 18 मई को अचला, अपरा एकादशी व्रत रखा जाएगा।
14- मंगलवार 19 मई को प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष) रखा जाएगा।
15- बुधवार 20 मई को मासिक शिवरात्रि है।
16- शुक्रवार 22 मई को शनि देव जयंती मनाने के साथ, वट सावित्री व्रत भी रखा जाएगा।
17- शुक्रवार 22 मई को ज्येष्ठ अमावस्या है।
18- रविवार 24 मई को मुस्लिम पर्व ईद उल फित्र मनाया जाएगा।
19- मंगलवार 26 मई को अष्ट विनायक चतुर्थी व्रत है।
20- शनिवार 30 को माँ धुमावती की जयंती मनाई जाएगी।
***********
Updated on:
30 Apr 2020 02:01 pm
Published on:
30 Apr 2020 01:54 pm
बड़ी खबरें
View Allत्योहार
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
