13 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सितंबर 2019 : जानें प्रमुख व्रत, पर्व और त्यौहार की तिथियां

September 2019 Vrat Tyohar Panchang : गणेश चतुर्थी, पितृपक्ष, विश्वकर्मा, शारदीय नवरात्रि सहित सितंबर 2019 के अनेक महत्वपूर्ण पर्व त्यौहार की सही तिथि जानें-

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Shyam Kishor

Sep 02, 2019

September 2019 Vrat Tyohar Panchang

सितंबर 2019 : जानें प्रमुख व्रत, पर्व और त्यौहार की तिथियां

इस बार साल 2019 में सितंबर का महीना भगवान श्रीगणेश जी के जन्मोत्सव गणेश चतुर्थी से ही प्रारंभ हो रहा है। इस महिने सबसे पहले 10 दिन तक चलने वाले महापर्व गणेश उत्सव 12 सितंबर तक मनाया जाएगा और इसके समाप्त होते ही दूसरा सबसे बड़ा महापर्व पूर्वज पित्रों को याद करने का पितृपक्ष, 17 सितंबर विश्वकर्मा जयंती, वामन जयन्ती, मुस्लिम धर्म का पर्व मुहर्रम के साथ ही इसी महीने माँ आद्यशक्ति दुर्गा भवानी की विशेष आराधना का महापर्व शारदीय नवरात्रि भी 29 सितंबर से आरंभ होगा। जानें पूरे सितंबर माह में कौन-कौन से मुख्य पर्व एवं त्यौहार मनाएं जायेंगे।

Ganesh Chaturthi 2019 : श्रीगणेश स्थापना का सटीक शुभ मुहूर्त एवं वैदिक शास्त्रोंक्त पूजा विधि


सितम्बर 2019 के प्रमुख व्रत, पर्व और त्यौहार

1- सितम्बर - दिन रविवार– सामवेद उपाकर्म, वराह जयन्ती, हरतालिका तीज, अल-हिजरा, इस्लामी नया साल

2- सितम्बर - दिन सोमवार – श्रीगणेश चतुर्थी (गणेश उत्सव का आरंभ)

3- सितम्बर - दिन मंगलवार – ऋषि पञ्चमी, सम्वत्सरी पर्व

4- सितम्बर - दिन बुधवार – स्कन्द षष्ठी

5- सितम्बर - दिन गुरुवार – ललिता सप्तमी, गौरी आवाहन

6- सितम्बर - दिन शुक्रवार – राधा अष्टमी, मासिक दुर्गाष्टमी, महालक्ष्मी व्रत आरम्भ, दूर्वा अष्टमी, गौरी

पूजा

7- सितम्बर - दिन शनिवार – गौरी विसर्जन

9- सितम्बर - दिन सोमवार – परिवर्तिनी एकादशी

10- सितम्बर - दिन मंगलवार – वामन जयन्ती, कल्की द्वादशी, भुवनेश्वरी जयन्ती, अशुरा का दिन, मुहर्रम

गणेश चतुर्थी : चतुर्थी पर करें यह विशेष उत्तर पूजा- मंगल करेंगे मंगल मूर्ति श्रीगणेश

11- सितम्बर - दिन बुधवार – प्रदोष व्रत, ओणम

12- सितम्बर - दिन गुरुवार – अनन्त चतुर्दशी, गणेश विसर्जन

13- सितम्बर - दिन शुक्रवार – पूर्णिमा उपवास, पूर्णिमा श्राद्ध

14- सितम्बर - दिन शनिवार – भाद्रपद पूर्णिमा, प्रतिपदा श्राद्ध

15- सितम्बर - दिन रविवार – आश्विन प्रारम्भ (उत्तर), द्वितीया श्राद्ध

17- सितम्बर - दिन मंगलवार – तृतीया श्राद्ध, संकष्टी चतुर्थी, कन्या संक्रान्ति, विश्वकर्मा पूजा

18- सितम्बर - दिन बुधवार – महा भरणी, चतुर्थी श्राद्ध

19- सितम्बर - दिन बृहस्पतिवार – पञ्चमी श्राद्ध, मासिक कार्तिगाई

20- सितम्बर - दिन शुक्रवार – षष्ठी श्राद्ध

श्री गणेश चतुर्थी 2019 : श्री गणेश चालीसा पाठ

21 सितम्बर - दिन शनिवार – सप्तमी श्राद्ध, कालाष्टमी, महालक्ष्मी व्रत पूर्ण, रोहिणी व्रत

22- सितम्बर - दिन रविवार – अष्टमी श्राद्ध, जीवितपुत्रिका व्रत

23- सितम्बर - दिन सोमवार – नवमी श्राद्ध, शरद्कालीन सम्पात

24- सितम्बर - दिन मंगलवार – दशमी श्राद्ध

25- सितम्बर - दिन बुधवार – इन्दिरा एकादशी, एकादशी श्राद्ध, द्वादशी श्राद्ध

26- सितम्बर - दिन गुरुवार – मघा श्राद्ध, त्रयोदशी श्राद्ध, प्रदोष व्रत

27- सितम्बर - दिन शुक्रवार – चतुर्दशी श्राद्ध, मासिक शिवरात्रि

28- सितम्बर - दिन शनिवार – अश्विन अमावस्या, सर्वपित्री दर्श अमावस्या, सर्वपित्रू अमावस्या

29 सितम्बर - दिन रविवार – चन्द्र दर्शन, नवरात्रि प्रारम्भ, घटस्थापना, महाराजा अग्रसेन जयन्ती

************