गणेश चतुर्थी पर अस्थाई गणेश प्रतिमा स्थापना के शुभ मुहूर्त के बार में ज्योतिषाचार्य पं. प्रह्लाद कुमार पंड्या ने पत्रिका डॉट कॉम को बताया कि इस साल गणेश चतुर्थी पर वही शुभ संयोग बन रहा है जो भगवान श्रीगणेश जी के जन्म के समय बना था। भाद्रपद माह के शुक्लपक्ष की चतुर्थी तिथि यानी की सोमवार 2 सितम्बर को है, इस बार 11 दिनों तक गणेश महापर्व का उत्सव मनाया जाएगा। 2 सितंबर को चतुर्थी तिथि सूर्योदय से पूर्व की लग जायेगी जो पूरे दिन रहेगी।