
,,
शारदीय नवरात्रि देवी आराधना के लिये बहुत ही विशेष मानी जाती है। कहा जाता है कि इन नौं दिनों में दुर्गा मां की भक्ति कर उन्हें प्रसन्न किया जा सकता है। उन्हें प्रसन्न करने के लिए व्रत-उपवास, पूजा-पाठ व धार्मिक आयोजन किये जाते हैं। माना जाता है कि इस दौरान कि गई पूजा का असर बहुत जल्द होता है और वरदान भी जल्द प्राप्त होता है।
नवरात्रि इस बार 29 सितंबर से शुरु हो रही है। नवरात्रि के 9 दिनों में देवी के स्वरुपों की पूजा की जाती है। मां दुर्गा के भक्त अलग-अलग तिथियों को यानी जिस देवी की तिथि होती हैं, उनकी साधना करते हैं। आइए जानते हैं नवरात्रि के तिथि के अनुसार किस मंत्र से करें देवी आराधना...
इस मंत्र का करें जप- ॐ देवी शैलपुत्र्यै नमः॥
इस मंत्र का करें जप- ॐ देवी ब्रह्मचारिणी नमः॥
इस मंत्र का करें जप- ॐ देवी चन्द्रघण्टायै नमः॥
इस मंत्र का करें जप- ॐ देवी कूष्माण्डायै नमः॥
इस मंत्र का करें जप- ॐ देवी स्कन्दमातायै नमः॥
इस मंत्र का करें जप- ॐ देवी कात्यायन्यै नमः॥
इस मंत्र का करें जप- ॐ देवी कालरात्र्यै नमः॥
इस मंत्र का करें जप- ॐ देवी महागौर्यै नमः॥
इस मंत्र का करें जप- ॐ देवी सिद्धिदात्र्यै नमः॥
Updated on:
22 Sept 2019 03:49 pm
Published on:
22 Sept 2019 03:49 pm
