5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नवरात्रि में दिन के हिसाब से पहनें 9 रंग के कपड़े, माता रानी हो जाएंगी प्रसन्न

नवरात्रि का हर दिन मां के एक रूप से जुड़ा हुआ है।

2 min read
Google source verification
devi_durga_navratri.jpg

29 सितंबर ( रविवार ) से नवरात्रि का पर्व शुरू होने जा रहा है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाएगी। नवरात्रि का हर दिन मां के एक रूप से जुड़ा हुआ है। कहा जाता है कि नवरात्रि में दिन के हिसाब से रंगों के कपड़े पहनने से माता रानी प्रसन्न रहती हैं। आज हम आपको बताएंगे कि किस दिन कौन सा रंग के कपड़े पहनने चाहिए...

ये भी पढ़ें- नवरात्रि के दिनों में महिलाएं भूलकर भी ना करें ये काम, नहीं तो आदिशक्ति हो जाएंगी नाराज

शैलपुत्री: नवरात्रि के पहला दिन माता शैलपुत्री का पूजन किया जाता है। माना जाता है कि मां शैलपुत्री को पीला रंग बहुत पसंद है। इसलिए आप नवरात्रि के पहले दिन पीले रंग के कपड़े पहनें और पूजा करते समय मां को पीले रंग की चीजें भेंट करें। ऐसा करने से मां आप पर प्रसन्न रहेंगी।


ब्रह्मचारिणी: नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। माना जाता है कि मां ब्रह्मचारिणी को हरा रंग प्रिय है। इसीलिए नवरात्रि के दूसरे दिन आप हरे रंग के कपड़े पहनें और मां को हरे रंग की चीजें भेंट करने की कोशिश करें।


मां चंद्रघंटा: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। माता चंद्रघंटा को हल्का भूरा रंग प्रिय है। नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा करते समय उन्हें हल्के भूरा रंग के वस्त्र पहनाएं और खुद भी इस रंग के वस्त्र धारण करें।


कूष्माण्डा मां: नवरात्रि के चौथे दिन कूष्माण्डा मां की आराधना की जाती है। कूष्माण्डा मां को संतरा रंग पसंद है। नवरात्रि के चौथे दिन आप संतरे रंग के कपड़े पहने और माता कूष्माण्डा को इसी रंग के फूल अर्पित करें।


स्कंदमाता: नवरात्रि का पांचवा दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। स्कंदमाता को सफेद रंग प्रिय है। नवरात्रि के पांचवे दिन स्कंदमाता को प्रसन्न करने के लिए आप सफेद रंग के वस्त्र धारण करें और उनकी पूजन करें।


मां कात्यायनी: नवरात्रि का छठां दिन मां कात्यायनी की पूजा होती। मां कात्यायानी को लाल रंग बेहद ही पसंद हैं। नवरात्रि के छठां दिन आप मां की पूजा करते वक्त लाल रंग के कपड़े अर्पित करें और खुद भी लाल रंगे के कपड़े पहनें।


कालरात्रि: नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा किया जाता है। माता कालरात्रि को नीले रंग बेहद पसंद है। नवरात्रि के सातवें दिन माता कालरात्रि की पूजन करते वक्त उन्हें नीले रंग की चीजें भेंट करें। साथ ही नीले रंग के वस्त्र खुद भी धारण करें।


महागौरी: नवरात्रि के आठवां दिन महागौरी की पूजा की जाती है। महागौरी को गुलाबी रंग बेहद पसंद है। इस दिन मां की पूजा करते समय आप इन्हें गुलाबी रंग के फूल चढ़ा दें। हो सके तो खुद भी गलाबी रंग कपड़े धारण करें।


सिद्धिदात्री: नवरात्रि के 9वां दिन अर्थात आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री का पूजन किया जाता है। माता सिद्धिदात्री को बैंगनी रंग बेहद प्रिय है। इसलिए इस दिना माता सिद्धिदात्री का पूजन करते वक्त बैंगनी रंग के चीजें भेंट करें और खुद भी इसी रंग के कपड़े धारण करें।