
2021 Shardiya Navratri Calendar
सनातन धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक शक्ति की पूजा का पर्व नवरात्रि चंद दिनों में शुरु होने जा रहा है। दरअसल इस साल 2021 में शारदीय नवरात्र बृहस्पतिवार, 7 अक्टूबर से शुरू होने वाले हैं।
हिंदू परंपरा के अनुसार एक साल में आने वाली सभी चार नवरात्रियों का अपना ही महत्व होता है। इनमें से जहां दो नवरात्र गुप्त नवरात्र माने जाते हैं वहीं चैत्र और शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व माना गया है।
शारदीय नवरात्रि पर्व के दौरान मां दुर्गा की मूर्ति पंडालों में स्थापित की जाती हैं और यहां 9 दिनों तक देवी मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-आराधना की जाती है।
हिंदू पंचांग में हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्र प्रारंभ होते हैं। आश्विन शुक्ल प्रतिप्रदा यानि नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना की जाती है। इस दौरान सभी नौ दिनों का अपना विशेष महत्व होता है। जबकि अष्टमी और नवमी तिथि पर देवी मां की विदाई कन्याओं का पूजन कर की जाती है।
शारदीय नवरात्र 2021: इस बार क्या है खास
वहीं वर्ष 2021 में जहां श्राद्ध पक्ष के 16 दिनों में इजाफा होकर ये 17 दिन तक चले (इनमें 26 सितंबर को कोई श्राद्ध तिथि नहीं थी), वहीं शारदीय नवरात्रि इस बार केवल 8 दिन के रहेंगे।
दरअसल इस बार चतुर्थी और पंचमी तिथि एक ही दिन होने के कारण शारदीय नवरात्र 2021 नौ की जगह केवल 8 दिनों के ही रहेंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि के दिन कम होना अशुभ, और नवरात्रि के दिनों में वृद्धि को शुभ मानी जाती है।
शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की सवारी
मान्यता के अनुसार जिस दिन से नवरात्रि शुरु होती हैं, उसी दिन के आधार पर देवी मां के आगमन का वाहन निश्चित होता है। इसी प्रकार जिस दिन नवरात्र की समाप्ति होती है उसी दिन के आधार पर देवी मां की वापसी के वाहन का निर्धारण होता है। ऐसे में इस बार शारदीय नवरात्र गुरुवार को शुरु हो रहे हैं, ऐसे में देवी मां दुर्गा इस बार डोली पर आएंगी।
| शारदीय नवरात्रि के नौ दिन व तिथियां : Shardiya Navratri 2021 Calendar |
| 07 अक्टूबर 2021, बृहस्पतिवार | : पहला दिन, आश्विन शुक्ल प्रतिप्रदा : | मां शैलपुत्री की पूजा (नवरात्रि के पहले दिन देवी मां का पूजन घटस्थापना से शुरू होता है। शुभ मुहूर्त का घटस्थापना के लिए विशेष रूप से ध्यान रखा जाता है। ऐसे में इस बार गुरुवार, अक्टूबर 07, को घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त 06:16:48 AM से 07:06:52 AM तक रहेगा।) |
| 08 अक्टूबर 2021, शुक्रवार | : दूसरा दिन, द्वितीया : | मां ब्रह्मचारिणी की पूजा |
| 09 अक्टूबर 2021, शनिवार | : तीसरा दिन, तृतीया व चतुर्थी : | मां चंद्रघंटा व मां कुष्मांडा की पूजा |
| 10 अक्टूबर 2021, रविवार | : चौथा दिन, पंचमी : | मां स्कंदमाता की पूजा |
| 11 अक्टूबर 2021, सोमवार | : पांचवां दिन, षष्ठी : | मां कात्यायनी की पूजा |
| 12 अक्टूबर 2021, मंगलवार | : छठवां दिन, सप्तमी : | मां कालरात्रि की पूजा |
| 13 अक्टूबर 2021, बुधवार | : सातवां दिन, अष्टमी : | मां महागौरी की पूजा (इस बार अष्टमी मंगलवार अक्टूबर 12 को 09:47 PM से शुरू होकर बुधवार अक्टूबर 13 को 08:07 PM तक रहेगी।) |
| 14 अक्टूबर 2021, बृहस्पतिवार | : आठवां दिन, नवमी : | मां सिद्धिदात्री की पूजा |
| 15 अक्टूबर 2021, शुक्रवार | : नवां दिन, दशमी: | विजयादशमी (दशहरा) और नवमी का पारण |
Published on:
05 Oct 2021 04:04 pm
बड़ी खबरें
View Allत्योहार
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
