scriptshravani upakarma : सभी पापों से मिलेगी मुक्ति, रक्षाबंधन पूर्णिमा पर इन चीजों से करे स्नान | shravani upakarma vidhi evam das snan in raksha bandhan | Patrika News
त्योहार

shravani upakarma : सभी पापों से मिलेगी मुक्ति, रक्षाबंधन पूर्णिमा पर इन चीजों से करे स्नान

shravani upakarma :

भोपालAug 13, 2019 / 01:27 pm

Shyam

shravani upakarma

shravani upakarma : सभी पापों से मिलेगी मुक्ति, रक्षाबंधन पूर्णिमा पर इन चीजों से करे स्नान

सावन मास की पूर्णिमा रक्षाबंधन ( Raksha Bandhan ) पर्व के लिए तो जानी ही पर शायद कम ही लोग जानते होंगे की इसी दिन दस स्नान कर्म भी किया जाता है। इस दिन इन 10 चीजों से स्नान करने से जाने अंजाने हुए पाप कर्मों के दुष्फल से मुक्ति मिल जाती जाते है। जानें रक्षाबंधन पर कैसे और किन चीजों से स्नान करना चाहिए। इस साल 2019 में सावन पूर्णिमा 15 अगस्त दिन गुरुवार को है।

 

श्रावणी पूर्णिमा पर ऐसे करें महादेव का षोडशोपचार पूजन, सारी मनोकामना हो जायेगी पूरी

 

सावन मास के अंतिम दिन यानी पूर्णिमा, रक्षाबंधन पर्व को हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन श्रावणी अर्थात् उपाकर्म करने का मुख्य विधान भी है। श्रावणी उपाकर्म ( shravani upakarma ) विशुद्ध रूप से वैदिक कर्म है। इसके बिना रक्षाबंधन अधूरा एवं अपूर्ण ही माना जाता है। यह किसी पवित्र नदी, जलाशय या समुद्र तट पर सामूहिक रूप से विधिपूर्वक स्नान, पूजन, हवन इत्यादि करके यह पर्व संपन्न किया जाता है। इसी दिन यज्ञोपवीत बदलने का भी विधान है ।

 

सावन में हनुमान चालीसा के साथ कर लें ये उपाय, हो जायेगी हर मनोकामना पूरी

 

इस दिन जाने-अंजाने में हुई गलतियां के पापों से मुक्ति के लिए इन 10 चीजों से करे स्नान करें- मिट्टी, गाय का गोबर, गाय का दूध, गाय का घी, गाय का पंचगव्य, भस्म, अपामार्ग, कुशा+दूर्वा, शहद एवं गंगाजल आदि 10 पदार्थो से स्नान किया जाता है। आयुर्वेद में मृतिका, भस्म, गोमय, कुशा, दूर्वा आदि सभी स्वास्थ्यवर्द्धक एवं रोगनाशक मानी गई है।

 

बड़ी से बड़ी परेशानियों से तुरंत मिलेगा छुटकारा, शिव मंदिर में कर लें इस स्तुति का पाठ

 

शास्त्रों में कहा गया है कि- इस स्नान से व्यक्ति की शारीरिक शुद्धि होती है और ऋषिपूजन, देवपूजन, द्वारा आध्यात्मिक शांति प्राप्त होती है। इस क्रम को करने के बाद नये यज्ञोपवित का पूजन कर पहना जाता है और पुराने को बदला जाता है। इसके बाद यज्ञ हवन करके सूर्य भगवान को अर्घ्य चढ़ाते हुए सुख शांति. धन वैभव की कामना की जाती है।
*******

shravani upakarma

Home / Astrology and Spirituality / Festivals / shravani upakarma : सभी पापों से मिलेगी मुक्ति, रक्षाबंधन पूर्णिमा पर इन चीजों से करे स्नान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो