13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज रामनवमी के दिन सुख-समृद्धि के लिए अपने घर में ही करना न भूले यह काम

श्रीराम जन्मोत्सव रामनवमी पर्व

2 min read
Google source verification

image

Shyam Kishor

Apr 02, 2020

आज रामनवमी के दिन अपने घर में ही करना न भूले यह काम

आज रामनवमी के दिन अपने घर में ही करना न भूले यह काम

आज गुरुवार 2 अप्रैल को भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव "रामनवमी" पर्व मनाया जा रहा है। धर्म के जानकारों का कहना है की रामनवमी के दिन जो भी शुभ कार्य किये जाते हैं, वे कभी निष्फल नहीं होते, उनका शुभ फल स्थाई रूप से आजीवन मिलता रहता है। रामनवमी के दिन राम जी की कृपा पाने के लिए ये काम जरूर करें।

रामनवमी के दिन करें ये शुभ कार्य-

भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव "रामनवमी" पर्व चैत्र मास की नवमी तिथि जो इस वर्ष 2 अप्रैल को मनाई जायेगी। रामनवमी के दिन इन कामों को करने से कभी नहीं आती कोई बाधाएं।

राम नवमीः भगवान राम जन्म स्तुति, इसके पाठ से होती संतान सुख की प्राप्ति

रामनवमी के दिन करें ये शुभ कार्य-

1- रामनवमी के भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव किसी न किसी रूप में अपने घर में मनाना ही चाहिए। राम जी की पूजा-अर्चना भी करना चाहिए।

2- रामनवमी के अपने घर में दीपावली की तरह दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से आजीवन मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

3- नये घर, नई दुकान अथवा प्रतिष्ठानों का शुभारंभ रामनवमी के दिन पूजा पाठ करके करने से सुख-समृद्धि और बरकत सदैव बनी रहती है।

4- रामनवमील के दिन दुर्गा नवमी भी होती है इस दिन मां दुर्गा के नवम रूप सिद्धिदात्री की विशेष पूजा उपासना करने से घर परिवार में सिद्ध लक्ष्मी निवास करने लगती है।

5- दुर्गा नवमी के दिन मां दुर्गा के नाम से घी के 11 दीपक घर के भीतर सुबह और शाम दोनों समय जलाने से घर में कोई बेरोजगार नहीं रहता।

6- रामनवमी के दिन दोपहर के समय गरीब-असहाय जरूरत मंद लोगों को अपनी सामर्थ्य के अनुसार कुछ न कुछ दान-पुण्य करने से घर में दरिद्रता प्रवेश नहीं करती।

7- भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव ठीक वैसे ही मनायें जैसे आपके घर में किसी नन्हें शिशु ने जन्म लिया हो। जन्म की खुशी में मीठाई भी बाटी जा सकती है।

8- चूंकि रामनवमी एवं दुर्गा नवमी एक ही दिन मनाई जाती है, इसलिए इस दिन छोटी-छोटी कम से कम 5, 9 या 11 कन्याओं को भोजन कराने से घर परिवार में बरकत बनी रहती है।

9- कन्याओं को भोजन कराने के बाद कुछ न कुछ उपहार जरूर भेंट करना चाहिए।

10- रामनवमी के दिन राम जी के मंत्र से 108 मंत्रों का हवन जरूर करना चाहिए।

*************