बैंक को लगी 33 लाख रुपए की चपत
देखते ही देखते इस एटीएम से 12 घंटे में कुल 40 लोगों ने करीब 33 लाख रुपए निकाल लिए। इस एटीएम से लोगों को चार गुना ज्यादा पैसे मिल रहे थे। घटना जमशेदपुर के बारीडीह बाजार इलाके की है। एटीएम में ऐसा एजेंसी की लापरवाही की वजह से हुआ। एजेंसी ने 500 वाली ट्रे में 2 हजार के नोट डाल दिए थे। जिसके कारण लोगों को चार गुना पैसें मिले। खबरों के अनुसार,लोगों को रसीद तो सही मिल रही थी, लेकिन पैसे चार गुना मिल रहे थे।