4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक जुलाई से एसबीआई में एटीएम ट्रांजेक्शन से लेकर चेकबुक तक सब हो जाएगा महंगा

बेसिक सेविंग बैंक डिपोडिट अकाउंट पर एक अप्रैल से सर्विस चार्ज से लेकर एटीएम ट्रांजेक्शन चार्ज और न्यू चेकबुक इश्यू चार्ज को महंगा करने जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 28 May 2021, 4:27 PM IST

ATM transactions to checkbooks will all expensive in SBI From July 1

ATM transactions to checkbooks will all expensive in SBI From July 1

नई दिल्ली। वैसे ही देश महंगाई से परेशान है। अब लोगों को बैंकिंग इंफ्लेशन का भी सामना करना पड़ेगा। जी हां, बैंकों से जुड़ह महंगाई को बैंकिंग इंफ्लेशन कहा जाता है। वास्तव में देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एक अप्रैल से सर्विस चार्ज से लेकर एटीएम ट्रांजेक्शन चार्ज और न्यू चेकबुक इश्यू चार्ज को महंगा करने जा रहा है। वास्तव यह सभी चार्ज बेसिक सेविंग बैंक डिपोडिट अकाउंट पर लागू होंगे। आइए आपको भी बताते हैं इन सब के बारे में...

यह भी पढ़ेंः-रिलायंस इंडस्ट्रीज को कुछ ही घंटों में हो गया 80 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का फायदा, जानिए कैसे

सर्विस चार्ज में बदलाव
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 1 जुलाई से अपने ग्राहकों को तगड़ा झटका देने जा रहा है। बैंक अपने बेसिक सेविंग बैंक डिपोडिट अकाउंट के सर्विस चार्ज मं बदलाव करने जा रहा है। ये बदलाव 1 जुलाई, 2021 से प्रभावी होगा।

यह भी पढ़ेंः-करेंसी के वर्चुअल वर्ल्ड में दुबई क्वाइन का धमाकेदार डेब्यू, 24 घंटे में 1000 फीसदी का रिटर्न

एटीएम ट्रांजेक्शन चार्ज होगा महंगा
- बैंक अकाउंट होल्डर्स 4 बार ही फ्री ट्रांजेक्शन कर पाएंगे।
- उसके बाद प्रत्येक ट्रांजेक्शन पर 15 रुपए का सर्विस चार्ज और जीएसटी लगेगा।
- इससे पहले बीएसबीडीए अकाउंट में आरबीआई की ओर से कई छूट दी जाती है।
यह जीरो बैलेंस अकाउंट होता है, जिसे कोई भी खुलवा सकता है।
- बीएसबीडीए अकाउंट में लोगों को मिनिमम बैलेंस रखने का कोई झंझट नहीं होता है।

यह भी पढ़ेंः-बीपीसीएल को बेचने के लिए सरकार करेगी एफडीआई पॉलिसी में बदलाव

चेकबुक इश्यू कराने में लगेगा चार्च
वहीं इन खताधारकों को हर साल 10 पन्नों का चेकबुक फ्री मिलता है, लेकिन इसके बाद चेकबुक इश्यू करवाने पर 40 रुपए प्लस जीएसटी चार्ज लगेगा तो वहीं 40 पन्नों वाले चेकबुक के लिए 75 रुपए प्लस जीएसटी का चर्ज देना होगा। इन खाताधारकों को ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के लिए कोई एक्सट्रा चार्ज नहीं दोना होगा।