
Bank unions call for strike during economic survey and Budget day
नई दिल्ली। बैंक यूनियनों ने इकोनॉमिक सर्वे ( Economic Survey ) व बजट 2020 ( Budget 2020 ) के दिन क्रमश: 31 जनवरी व 1 फरवरी को हड़ताल का आह्वान किया है। बैंक यूनियनों ने इंडियन बैंक एसोसिएशन से अपने वेतन वृद्धि की वार्ता विफल होने के बाद यह आह्वान किया है। बैंक कर्मचारियों के यूनियन ने बुधवार को यह जानकारी दी। इकोनॉमिक सर्वे 31 जनवरी को और केंद्रीय बजट 1 फरवरी को पेश किया जाएगा।
एक अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान
एआईबीईए के महासचिव सीएच वेंकटचलम ने कहा, "हमने 31 जनवरी, 1 फरवरी, 12 13 और 14 मार्च को हड़ताल का आह्वान किया है और एक अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान किया है। हमने ढाई साल से आईबीए के साथ बातचीत की है। पिछली बार उन्होंने कहा था कि बढ़ोतरी 10 फीसदी हो सकती है और अब वे वेतन में 12.25 फीसदी की वृद्धि की बात कह रहे हैं, जबकि हमारी मांग 20 फीसदी बढ़ोतरी की है। उन्हें देखना चाहिए कि महंगाई बढ़ी है और बैंक कर्मचारी पर कार्य का बोझ बढ़ा है, एनपीए की वसूली हो रही है।"
Updated on:
16 Jan 2020 11:43 am
Published on:
16 Jan 2020 11:43 am
