नई दिल्ली। इसबार नवरात्र और दशहरे का मजा किरकिरा हो सकता है। क्योंकि 18 से 21 तारीख तक देश के बैंक बंद रहेंगे। हालांकि बीच में 20 तारीख को शनिवार के चलते बैंक खुलेंगे लेकिन कामकाज आम दिनों की तरह नहीं हो सकेगा। वहीं शनिवार के चलते कई सरकारी बैंक केवल दोपहर तक ही खुले रहेंगे। 18 तारीख यानी गुरुवार को रामनवमी के चलते बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 19 तारीख यानी शुक्रवार को दशहरे की छुट्टी होगी। फिर रविवार यानी 21 तारीख को भी बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में चेक जमा करने, कैश निकालने से लेकर तमाम वित्तीय कामों पर इसका असर देखा जा सकेगा।