लखनऊ. इस बार त्योहारों पर रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को कई स्पेशल ट्रेनों का तोहफा दिया है। इस बार रेलवे कई जोड़ी ट्रेनें चला रहा है। दिल्ली, राजस्थान और मध्यप्रदेश के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेनें यात्रियों को राहत देंगी। यही नहीं बल्कि इन स्पेशल ट्रेनों में सफर कर यात्री आरक्षण प्राप्त कर सकते हैं। रेलवे द्वारा चलायी जाने वाली जोड़ी ट्रेने हैं फैजाबाद-गांधीरान स्पेशल ट्रेन, निजामुद्दीन-लखनऊ स्पेशल ट्रेन, नांगलडैम-लखनऊ स्पेशल ट्रेन और भटिण्डा-वाराणसी स्पेशल ट्रेन।