वाराणसी. त्योहारों को लेकर वाराणसी में गुरूवार से बैंक बंद रहेंगे, जिसकी वजह से शहर के एटीएम में कैश की किल्लत हो सकती है। बता दें कि 18 अक्टूबर को नवमी, 19 को दशहरा है, इसको लेकर बैंकों में छुट्टी है, शनिवार 20 अक्टूबर को बैंक खुलेगा तो जरूर मगर काम ज्यादा नहीं हो सकेगा मतलब उस दिन भी आपको हर जगह पैसे मिलने की उम्मीद कम ही रहेगी। फिर अगले दिन 21 अक्टूबर को रविवार की छुट्टी रहेगी।