
क्या सच में बंद हो गया 5 रुपये का सिक्का ? जानने के लिए पढ़े पूरी रिपोर्ट
नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से लोगों के बीच सिक्कों को लेकर नई-नई अफवाहे फैल रही हैं। कभी ये अफवाह जोर-सोर से फैलती है की दस रुपए का सिक्का बंद हो गया है। तो कभी ये सुनने को मिलता है की एक रुपए का सिक्का बंद हो चुका है। इन्हीं अफवाहों से लोग काफी कन्फ्यूज हो जाते है और सिक्को को लेना बंद कर देते है या उसे नकली बताते हैं। ऐसा ही कुछ पांच रुपए के सिक्के को लेकर सुनने को मिल रहा है। लोगों ने यह कह कर पांच रुपए के सिक्के को लेना बंद कर दिया है कि पांच रुपए का सिक्का बंद हो चुका है। आईये जानते है क्या सच में बंद हो गया है 5 रुपए का सिक्का
क्या बंद हुआ 5 रुपए के सिक्का ?
जब से लोगों ने 5 रुपए के सिक्के को लेने से मना किया है तब से ही लोगों के मन में यह सवाल बार-बार उठ रहा है कि क्या 5 रुपए का सिक्का सच में बंद हो गया है। दूसरा सवाल लोगों के मन में ये भी है कि क्या 5 रुपए का सिक्का नकली है। तो इसका जवाब है नहीं। जी हां, 5 रुपए का सिक्का न तो बंद हुआ है न ही नकली है। यह खुद भारतीय रिजर्व बैंक का कहना हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक का पक्ष
फरवरी में जब दस रुपए के सिक्के के बंद होने की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया था। तब भारतीय रिजर्व बैंक ने सर्कुलर जारी कर साफ-साफ कहा था कि 1, 2, 5 और 10 रुपए के सिक्के पूरी तरह मान्य हैं। इन्हें कोई भी शख्स अथवा बैंक स्वीकार करने से इनकार नहीं कर सकता। इसके साथ ही आरबीआई ने यह भी कहा कि मार्च, 2009 के बाद जारी किए गए जितने भी सिक्के हैं, सब लीगल टेंडर हैं। इस दौरान आरबीआई ने लोगों की परेशानियों को भी दूर करने की कोशिश की है। भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि सिक्के लंबे समय तक चलते रहेंगे।आप 5 रुपए के नए या पुराने सिक्के को निश्चिंत होकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
Updated on:
11 Jul 2018 09:37 am
Published on:
10 Jul 2018 03:56 pm
बड़ी खबरें
View AllPersonal Finance
कारोबार
ट्रेंडिंग
