4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वरिष्ठ नागरिकों को तोहफा, सरकार ने दो साल आैर बढ़ार्इ इस विशेष योजना की समयसीमा

अब वरिष्ठ नागरिकों को प्रधानमंत्री वय योजना (पीएमवीवीवार्इ ) के तहत निवेश राशि को दोगूना कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 3 May 2018, 8:50 AM IST

senior Citizen

नयी दिल्ली। केन्द्र सरकार वरिष्ठ नागरिकों को लेकर बेहद खास योजना लेकर आर्इ है। अब वरिष्ठ नागरिकों को प्रधानमंत्री वय योजना (पीएमवीवीवार्इ )के तहत निवेश राशि को दोगूना कर दिया है। वरिष्ठ नागरिकों को कुछ राहत देते हुए सरकार ने पीएमवीवीवार्इ के तहत निवेश सीमा को दोगुना कर 15 लाख रुपए करने की मंजूरी दे दी है। इससे वरिष्ठ नागरिकों का सामाजिक सुरक्षा कवर बढ़ सकेगा। साथ ही इस योजना में निवेश सीमा को दो साल के लिए बढ़ा दिया गया है।यह सीमा आज समाप्त हो रही थी।


दो साल आैर बढ़ार्इ गर्इ निवेश की समयसीमा

पीएमवीवीवाई 60 साल और उससे अधिक उम्र के नागरिकों के लिए है। इस योजना में निवेश की समयसीमा 4 मई , 2017 से 3 मई , 2018 थी। अब इसे बढ़ाकर 31 मार्च , 2020 कर दिया गया है। इस योजना के तहत दस साल तक आठ प्रतिशत सालाना रिटर्न की गारंटी के साथ पेंशन सुनिश्चित होती है। इसमें पेंशन मासिक , तिमाही , छमाही या सालाना आधार पर लेने का विकल्प है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। सूचना प्रौद्योगिकी और विधि मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने यह जानकारी दी।


वरिष्ठ नागरिकों के लिए समाजिक सुरक्षा बढ़ाने पर जोर

प्रसाद ने बताया कि मंत्रिमंडल ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा पहलों को प्रोत्साहन देते हुये योजना के तहत मौजूदा निवेश सीमा साढ़े सात लाख रुपये को बढ़ाकर 15 लाख रुपये प्रति वरिष्ठ नागरिक कर दिया गया है। इससे वरिष्ठ नागरिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा को बढ़ाया जा सकेगा। निवेश सीमा बढ़ने से वरिष्ठ नागरिकों को प्रति माह दस हजार रुपये तक पेंशन मिल सकेगी।


इतने वरिष्ठ नागरिक होंगे लाभान्वित

मार्च , 2018 तक कुल 2.23 लाख वरिष्ठ नागरिकों को इस पेंशन योजना का लाभ उठा रहे हैं। योजना के तहत अब तक लाभार्थी को दस साल की अवधि के लिए न्यूनतम 1,000 रुपये पेंशन प्रतिमाह की गारंटी है। इससे पहले की वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना -2014 के तहत 3.11 लाख वरिष्ठ नागरिक लाभान्वित हुए थे। पीएमवीवीवाई का क्रियान्वयन जीवन बीमा निगम ( एलआईसी ) के जरिये किया जा रहा है।