3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिर सस्‍ता हुआ सोना, खरीदने का यही है सही समय

दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 70 रुपए लुढ़ककर 32,130 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।

2 min read
Google source verification
Gold and Silver

Gold and silver price

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर रही तेजी के बावजूद खुदरा जेवराती मांग कमजोर पडऩे से दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 70 रुपए लुढ़ककर 32,130 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। औद्योगिक ग्राहकी घटने से चांदी भी 250 रुपए का गोता लगाती हुई 40,250 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

डॉलर में बढ़ोत्‍तरी से सोना गिरा
विश्लेषकों के अनुसार, दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर चार महीने के उच्चतम स्तर पर टिका हुआ है। डॉलर की मजबूती से पीली धातु पर दबाव है और निवेशकों की नजर भी अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आगामी दो दिवसीय बैठक पर टिकी है। लेकिन, चीन में लेबर डे के लंबे अवकाश के बाद बाजार खुलने पर पीली धातु की खरीद तेज होने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी कीमतों में सुधार हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन को सोना हाजिर 4.60 डॉलर की तेजी में 1309.10 डॉलर प्रति औँस पर आ गया। इसी तरह अमेरिका का जून का सोना वायदा भी 3.7 डॉलर की बढ़त में 1310.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान चांदी भी 0.16 डॉलर चमककर 16.30 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

70 रुपए सस्‍ता हुआ सोना
स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 70 रुपए सस्ता होकर 32,130 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट में 31,980 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी हालांकि 24,800 रुपए के भाव पर स्थिर रही। चांदी की मांग सुस्त पडऩे से चांदी हाजिर में 250 रुपए की गिरावट रही और यह 40,250 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी वायदा हालांकि 80 रुपए चमककर 38,720 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली पिछले स्तर क्रमश: 75 हजार और 76 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर पड़े रहे।

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,130
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 31,980
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 40,250
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 38,720
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 75,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 76,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,800

Story Loader