नई दिल्ली। अक्सर सरकारी बैंक कर्मियों की लापरवाही और मनमानी से लोग परेशान रहते हैं। सरकारी बैंक कर्मी छोटे-छोटे कामों के लिए भी ग्राहकों को घंटो लाइन में खड़ा रखते हैं। कर्मचारी आराम से बातें करने में मगन होते हैं और आम ग्राहकों का मिनटों का काम घंटों में होता है। ग्राहक बैंकों तो बहुत उम्मीद के साथ पहुंचते है, लेकिन कई बार उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ता है। लेकिन अब सरकारी बैंक में मनमाने ढ़ग से काम करने वाले कर्मचारियों की मनमानी नहीं चलेगी क्योंकि अब अब सरकारी बैंकों के अधिकारियों की सैलरी उनके प्रदर्शन के आधार पर निर्धारित की जा सकती है।