
Budget Graphics
नई दिल्ली. देश का हर नागरिक बजट ( Budget ) के दौरान इस बात को सबसे ज्यादा तवज्जो देता है कि आखिर उनके लिए सरकार ( Government ) अपने पिटारे से क्या नया निकालेगी। ऐसे में हर शख्स की नज़रे पेश होने वाले आगामी बजट ( Budget 2020 ) पर टिकी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को बजट पेश करने जा रही है।
पिछली बार यानि साल 2019-20 के लिए 27 लाख 86 हजार 349 करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया था, जो कि साल 2018-19 के मुकाबले 13.4% ज्यादा था। पिछले साल हमारा जितना बजट था, उससे ज्यादा तो चीन ( China ) सिर्फ अपने शिक्षा बजट ( Education Budget ) पर ही खर्च कर देता है।
साल 2019-20 में हमारे देश का शिक्षा बजट 94 हजार 854 करोड़ रुपए था। अमेरिका का शिक्षा बजट 64 अरब डॉलर (4.56 लाख करोड़ रुपए) है। चीन के सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर 2019 तक उसने शिक्षा पर 29.58 लाख करोड़ रुपए खर्च किए थे।
चीन के सरकारी आंकड़ों पर गौर करने पर देखेंगे कि अक्टूबर 2019 तक उसने शिक्षा पर 2876.8 अरब युआन खर्च किए। वहीं साल 2018-19 में हमारा रक्षा बजट ( Defence Budget ) 4 लाख 31 हजार 11 करोड़ रुपए था। इसमें से 3 लाख 5 हजार 296 करोड़ रुपए तीनों सेनाओं के लिए आवंटित किए गए थे।
अगर बात दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका ( America ) की करे तो उनका रक्षा बजट 2019-20 में 718 अरब डॉलर यानि तकरीबन (51.21 लाख करोड़ रुपए) का था। जो हमारे कुल बजट का लगभग दोगुना बैठता है। दुनियाभर में हथियार सप्लाई करने वाला अमेरिका रक्षा पर सबसे ज्यादा खर्च करता है।
अमेरिका ने साल 2019-20 के बजट में डिफेंस खर्च के लिए 718 अरब डॉलर यानि 51.21 लाख करोड़ रुपए का फंड रखा। अमेरिका के मुकाबले चीन का रक्षा बजट 177.6 अरब डॉलर (12.61 लाख करोड़ रुपए) है। ऐसे में हम अगर अमेरिका और चीन के रक्षा बजट की तुलना भारत के रक्षा बजट से करे तो साफ जाहिर है कि भारत दोनों की देश के आगे कहीं नहीं ठहरता।
भारत के मुकाबले अमेरिका अपने रक्षा बजट पर 17 गुना और चीन 4 गुना खर्च करता है। भारत का रक्षा बजट 2019-20 में 3 लाख 5 हजार 296 करोड़ रुपए था। पिछले बजट में सरकार ने स्वास्थ्य के लिए 64 हजार 999 करोड़ रुपए खर्च किए थे। वहीं अमेरिका का हेल्थ बजट 88.66 लाख करोड़ रुपए (1,248.8 अरब डॉलर) है। जबकि चीन ने अक्टूबर 2019 तक ही कुल 10 महीने में स्वास्थ्य पर 1.46 लाख करोड़ रुपए खर्च कर दिए।
Published on:
30 Jan 2020 01:22 pm
बड़ी खबरें
View AllPersonal Finance
कारोबार
ट्रेंडिंग
