
आइटम गर्ल मलाइका अरोड़ा से इतनी गरीब हैं अरबाज खान की खूबसूरत गर्लफेंड जॉर्जिया
नई दिल्ली। अपनी खूबसूरत पत्नी और बॉलीबुड में आइटम गर्ल के नाम से मशहूर मलाइका अरोड़ा से तलाक लेने के बाद बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार चर्चा का विषय उनकी नई गर्लफ्रेंड है। अरबाज खान की नई गर्लफ्रेंड का नाम जॉर्जिया एंड्रियानी है। जॉर्जिया मूल रूप से इटली के मिलान शहर की रहने वाली हैं और मॉडलिंग के पेशे से जुड़ी हैं। वह बॉलीवुड में काम करने के लिए कई बार ऑडिशन भी दे चुकी हैं। अभी तक उन्हें बॉलीवुड में कोई चांस नहीं मिल पाया है। हालांकि, वह मुंबई में कई ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग कर चुकी हैं। आइए आज हम आपको बताते हैं जॉर्जिया की संपत्ति और उनकी कमाई के बारे में। साथ ही हम बताएंगे कि वह अरबाज खान की पहली पत्नी मलाइका अरोड़ा खान के सामने कमाई और संपत्ति के मामले में कहां ठहरती हैं।
एेसे कमाई करती हैं जॉर्जिया
सलमान खान के बड़े भाई अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी बेहद ही खूबसूरत हैं। वद देखने में बिलकुल परी जैसी दिखती हैं। इटली के खूबसूरत शहर मिलान में पली बढ़ीं जॉर्जिया ने पढ़ाई पूरी करने के बाद ही मॉडलिंग में कदम रख दिया था। जॉर्जिया लंदन, इटली और मुंबई में मॉडलिंग करना पसंद करती हैं। जॉर्जिया की कमाई का जरिया मॉडलिंग ही है। वह इस समय करीब सवा करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं। कई खबरों में कहा गया है कि जॉर्जिया और अरबाज खान के करीब 2 साल से संपर्क में हैं और अरबाज खान ने जॉर्जिया को मुंबई में करीब 3 करोड़ की कीमत का एक फ्लैट गिफ्ट दिया है।
इतनी अमीर हैं आइटम गर्ल मलाइका अरोड़ा
अरबाज खान की पहली पत्नी संपत्ति के मामले में धनी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मलाइका अरोड़ इस समय करीब 74 करोड़ रुपए की संपत्ति है। मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड में आइटम गर्ल के रूप में मशहूर हैं। फिल्मों में काम करने के अलावा मलाइका कई टीवी शो में जज की भूमिका भी निभा चुकी हैं। मलाइका अरोड़ा फिल्मों में एक आइटम सॉन्ग करने के लिए 1.75 करोड़ रुपए की भारी भरकम फीस लेती हैं। कई खबरों में कहा गया है कि अरबाज खान से तलाक के दौरान मलाइका ने 15 करोड़ रुपए एलिमनी के रूप में लिए थे। हालांकि, इसकी कोई पुष्टि नहीं हो पाई हैं। आपको बता दें कि अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा की शादी 1998 में हुई थी और 2017 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। दोनों का एक बेटा भी है जो मलाइका अरोड़ा के पास रहता है।
Published on:
02 Oct 2018 06:29 pm
बड़ी खबरें
View AllPersonal Finance
कारोबार
ट्रेंडिंग
