scriptआज अगर जिंदा होते चार्ली चैपलिन तो एक साल में करते 578 करोड़ रुपए की कमाई, जानिए कैसे | Know how much charlie chaplin would have earned per week in 2019 | Patrika News
फाइनेंस

आज अगर जिंदा होते चार्ली चैपलिन तो एक साल में करते 578 करोड़ रुपए की कमाई, जानिए कैसे

1919 में अपने एक दोस्त के साथ मिलकर शुरू किया था खुद का प्रोडक्शन हाउस।
8 फिल्मों में ही काम कर काम डाले थे 10 लाख डॉलर।
मृत्यु के बाद अपनी पत्नी व बच्चों के लिए छोड़े थे 2,781 करोड़ रुपए।

Apr 16, 2019 / 01:40 pm

Ashutosh Verma

Charlie Chaplin

आज अगर जिंदा होते चार्ली चैपलिन तो एक साल में करते 578 करोड़ रुपए की कमाई, जानिए कैसे

नई दिल्ली। जब भी दुनिया में सबसे महान शो-मैन के बारे में बात होती है तो एक नाम सभी के जहन में जरूर उतरता है, वो है चार्ली चैपलिन का नाम। चार्ली चैपलिन एक अभिनेता, कॉमेडियन और फिल्ममेकर थे। आज यानी 16 अप्रैल को चार्ली चैपलिन का 130वां जन्मदिन है। चार्ली चैपलिन का जन्म 16 अप्रैल 1889 को लंदन के वोलवर्थ में हुआ था। 1977 में 88 वर्ष की उम्र में चार्ली चैपलिन का निधन हो गया था। कभी अपने आवाज के लिए नकारे जाने वाले चार्ली ने मौन रहते हुए ही दुनिया के सामने कॉमेडी के ऐसी नजीर पेश की जिसे करीब एक सदी बाद भी कोई दोहरा नहीं पाया। चार्ली दुनिया के सबसे पॉपुलर कॉमेडियन रहे हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि चार्ली चैपलिन अपने शो से कितनी कमाई करते थे और अपनी मौत के बाद वो कितनी संपत्ति अपनी पत्नी के लिए छोड़ गए थे।


8 फिल्मों से ही कमा डाले 10 लाख डॉलर

एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक, 1977 में अपनी मौत के समय चार्ली चैपलिन का कुल नेटवर्थ 400 मिलियन डॉलर (करीब 2,781 करोड़ रुपए) था। करीब 75 सालों के अपने करियर में चार्ली ने साइलेंट कॉमेडी में खूब नाम कमाया। 19 साल की उम्र में ही उन्होंने ‘मेकिंग ए लीविंग’ नाम की एक फिल्म में काम किया। जिसके बाद 1919 में अपने एक दोस्त के साथ मिलकर यूनाइटेड आर्टिस्ट कॉर्पोरेशन नाम का प्रोडक्शन हाउस खोला। इस प्रोडक्शन हाउस से उनकी करीब 175 डॉलर (करीब 12,168 रुपए ) प्रति सप्ताह की कमाई होती थी। इसी साल उन्होंने एक दूसरे प्रोडक्शन हाउस के लिए काम किया जिसके लिए उन्हे एक सप्ताह के लिए 1,250 डॉलर (करीब 86,920 रुपए) मिलता था। 1918 में एक 8 फिल्मों के लिए उन्हें 10 लाख डॉलर (करीब 6.95 करोड़ रुपए ) मिला।


एक प्रोजेक्ट के लिए मांगा था डेढ़ लॉख डॉलर

अपने दौर में चार्ली चैपलिन को एक सांस्कृतिक घटना के तौर पर देखा जा रहा था, ठीक उसी तरह जिस तरह आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या पूर्वी उत्तर प्रदेश की कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका गांधी को देखा जा रहा है। बल्कि, चार्ली की पॉपुलेरिटी इनसे भी कहीं अधिक थी। हर एक दुकान पर चार्ली चैपलिन पर मर्चेंडाइज भरे पड़े थे। उन्हें कार्टून और कॉमिक्स के पन्नों पर देखा जा सकता था। यहां तक की कई गाने भी उनपर लिखे गए और ये गाने बेहद मशहूर हुए। एस्सेने नाम की एक प्रोडक्शन कंपनी के साथ अपने कंट्रैक्ट के खत्म होने के बाद चार्ली ने अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए एक स्टूडियो से 1,50,000 डॉलर मांगा।


104 साल बाद होती 578 करोड़ रुपए प्रति साल की कमाई

इस दौरान उन्हें यूनिवर्सल, फॉक्स और विटाग्राफ जैसी दिग्गज प्रोडक्शन कंपनियों से ऑफर मिले। म्यूचुअल फिल्म कॉर्पोरेशन ने उन्हें 10,000 डॉलर एक सप्ताह के लिए दिया। अगर अब हम आपको उनकी इस कमाई को आज के लिहाज से देखें तो कुल रकम जानकर आप जरूर हैरान हो जाएंगे। 1915 के बाद अब यानी 2019 में करीब 104 साल बाद उनकी कमाई में बेतहाशा इजाफा होता। मुद्रास्फिति कैलकुलेटर के हिसाब से 104 साल बाद अगर आज भी चार्ली चैपलिन एक हफ्ते के लिए काम करते तो इसके लिए उन्हें करीब 11 करोड़ रुपए मिलते। अब हम इस हिसाब से एक साल के लिए जोड़े तो यह रकम 578 करोड़ रुपए होती है। हमने इन 104 सालों के लिए औतस मुद्रास्फिति 5 फीसदी की दर से उनकी कमाई कैलकुलेट की है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें Patrika Hindi News App.

Home / Business / Finance / आज अगर जिंदा होते चार्ली चैपलिन तो एक साल में करते 578 करोड़ रुपए की कमाई, जानिए कैसे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो