12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्विस बैंकों में भारतीयों का धन 8392 करोड़, रिकॉर्ड 33% हुआ कम

स्विट्जरलैंड के बैंकों ने विदेशियों के जमा धन के बारे में आंकड़े 1997 में सार्वजनिक करना शुरू किए थे। उसके बाद से यह भारतीयों के जमा धन का सबसे निचला स्तर है। यह लगातार दूसरा साल है जबकि स्विस बैंकों में भारतीयों की जमा राशि घटी है

2 min read
Google source verification

image

Abhishek Tiwari

Jul 01, 2016

Indian Money In Swiss Bank Decline

Indian Money In Swiss Bank Decline

ज्यूरिख। स्विट्जरलैंड की बैंकिंग प्रणाली की गोपनीयता के खिलाफ वैश्विक स्तर पर चल रहे अभियान के बीच स्विस बैंकों में भारतीयों की जमा राशि करीब एक-तिहाई यानी 33 प्रतिशत घटकर 1.2 अरब फ्रैंक (करीब 8,392 करोड़ रुपये) रह गई है।

लगातार दूसरे साल स्विस बैंक में घटी भारतीयों की जमा राशि

स्विट्जरलैंड के केंद्रीय बैंकिंग प्राधिकरण स्विस नैशनल बैंक (एनएनबी) के ताजा आंकड़ों के अनुसार 2015 के अंत तक स्विस बैंकों में भारतीयों का जमा धन 59.64 करोड़ स्विस फ्रैंक (सीएचएफ) घटकर 121.76 करोड़ फ्रैंक रह गया है। स्विट्जरलैंड के बैंकों ने विदेशियों के जमा धन के बारे में आंकड़े 1997 में सार्वजनिक करना शुरू किए थे। उसके बाद से यह भारतीयों के जमा धन का सबसे निचला स्तर है। यह लगातार दूसरा साल है जबकि स्विस बैंकों में भारतीयों की जमा राशि घटी है।

2013 में 42 प्रतिशत का हुआ था इजाफा
वर्ष 2006 के अंत तक भारतीयों का स्विस बैंकों में जमा धन रेकार्ड उच्च स्तर 6.5 अरब स्विस फ्रैंक (लगभग 23,000 करोड़ रुपये) पर था। हालांकि, उसके बाद से लगातार भारतीयों के जमा धन में कमी आ रही है। हालांकि, 2011 और 2013 में इसमें क्रमश: 12 प्रतिशत और 42 प्रतिशत का इजाफा हुआ था।

2007 तक स्विस बैंक में रकम अरबों फ्रैंक में हुआ करती थी
वर्ष 2015 के अंत तक स्विस बैंकों में भारतीयों का सीधे जमा किया गया धन 120.67 करोड़ फ्रैंक (सीएचएफ) रह गया। यह एक साल पहले 177.6 करोड़ फ्रैंक था। वहीं न्यासियों या संपदा प्रबंधकों के जरिये जमा धन 2014 के अंत में 3.79 करोड़ फ्रैंक से घटकर 1.08 करोड़ फ्रैंक रह गया। 2014 के अंत तक कुल जमा धन 181.4 करोड़ फ्रैंक था। यह न्यासियों के जरिये जमा धन का सबसे निचला स्तर है। 2007 तक यह रकम अरबों फ्रैंक में हुआ करती थी।

पाकिस्तान के लोगों की जमा राशि 16 प्रतिशत बढ़ी
दूसरी ओर पाकिस्तानी नागरिकों द्वारा स्विस बैंकों में जमा किए गए धन में 16 फीसदी की वृद्धि हुई है। स्विस बैंकों में पाकिस्तानी नागरिकों का कुल जमा धन इस बढ़त के साथ 1.5 अरब फ्रैंक (लगभग 10 हजार करोड़ रुपये) तक पहुंच गया है। स्विटजरलैंड के सेन्ट्रल बैंक द्वारा जारी किए गए लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक पाकिस्तान से जुड़ी कुल राशि 2015 के अंत में 1.5 अरब फ्रैंक तक पहुंच गई है जो कि एक साल पहले तक 1.3 अरब फ्रैंक ही थी।

ये भी पढ़ें

image