27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MKSY 2020: इस योजना के तहत बेटियों को कैसे मिलेंगे 51,100 रुपये? जानें पूरी प्रक्रिया

-Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana 2020: बालिकाओं एवं महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं।-देश के कई राज्यों में बेटियों के लिए योजनाएं चलाई जा रही है, ताकि कोई भी अपनी बेटियों को बोझ ना समझें। -बिहार सरकार द्वारा बेटियों के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना ( MKSY ) शुरू की गई। -जिसके तहत बेटियों ( Scheme For Daughters ) के जन्म से लेकर उसकी पढ़ाई तक के खर्चे सरकार उठाएंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Naveen Parmuwal

•

Updated: 9 Oct 2020, 4:09 PM IST

नई दिल्ली।
Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana 2020: बालिकाओं एवं महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। देश के कई राज्यों में बेटियों के लिए योजनाएं चलाई जा रही है, ताकि कोई भी अपनी बेटियों को बोझ ना समझें। बिहार सरकार द्वारा बेटियों के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना ( MKSY ) शुरू की गई, जिसके तहत बेटियों ( Scheme For Daughters ) के जन्म से लेकर उसकी पढ़ाई तक के खर्चे सरकार उठाएंगी। सरकार इस योजना के तहत बेटियों को कुल 51,100 की सहायता राशि देती है। अब तक कई परिवारों को इस योजना का लाभ मिल चुका है।

250 रुपये में आज ही बेटी के नाम खोलें SSY Account, 21 साल बाद खाते में होंगे 64 लाख रुपये

क्या है मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना
मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना का मुख्य उद्देश्य लड़कियों के जन्म को बढ़ावा देना है। इस योजना के तहत राज्य सरकार प्रदेश की बालिकाओं को उसके जन्म से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई तक अलग-अलग किस्तों में आर्थिक मदद करती है। लड़की के जन्म पर सरकार 2 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर करती है। वहीं, एक वर्ष की आयु होने और आधार कार्ड बनवाने के बाद एक हजार रुपये दो साल तक मिलेंगे। 2 वर्ष की उम्र के बाद दो हजार रुपये दिए जाएंगे। 12वीं पास करने के बाद 10,000 और स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 25,000 रुपये मिलेंगे। एक लड़की को कुल 51,100 की राशि मिलती है।

किसे मिलेगा लाभ?
इस योजना का लाभ लेने के लिए बालिका बिहार निवासी होनी चाहिए। प्राथमिक या माध्यमिक स्तर की स्कूल या 12 वीं कक्षा में अध्ययनरत सभी छात्राएं, योजना के लिए पात्र हैं। इस योजना में आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को प्राथमिकता दी जाएगी। सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले माता-पिता की बेटियों के लिए यह योजना लागू नहीं होगी। एकल परिवार के केवल दो बालिकाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।

Post Office: जानें Saving Account, PPF, SSY, NSC, FD की Latest Interest Rates

कैसे करें आवेदन
इस योजना के आवेदन के लिए आपको आंगनवाड़ी केंद्र पर जाना होगा। यहां आपको आवेदन पत्र प्राप्त करने के बाद उसमें सभी जानकारी भर कर जरूरी दस्तावेजों के साथ आंगनवाड़ी सेविका के पास जमा करवाना होगा।