एक अच्छे डेट फंड में निवेश कर, जिसमें जोखिम भी कम हो, 8 फीसदी की सालाना विकास दर हासिल की जा सकती है। इसी तरह, बैलेंस्ड फंड और इक्विटी डाइवर्सीफाइड फंड में लंबी अवधि तथा अपेक्षाकृत अधिक जोखिम पर 10 से 12 फीसदी का लाभ कमाया जा सकता है। यह अंतर साफ दिखाई देता है - हर साल 500 रुपए की रकम अगले 40 साल तक निवेश करने से डेट प्रोडक्ट आपको सिर्फ 17 लाख रुपए देगा जबकि इक्विटी डाइवर्सीफाइड फंड्स में 60 लाख रुपए तक दिला सकता है।