उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में एक बदलाव करते हुए टैक्सी, ऑटो और कैब चलाने के लिए कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत को खत्म कर दिया है। इस बदलाव के बाद कोई भी व्यक्ति अपने लाइट मोटर व्हीकल (एलएमवी) लाइसेंस के जरिए टैक्सी, कैब, ऑटो, ई-रिक्शा आदि चलाकर हर महीने कमाई कर सकते हैं। यदि आप अपना वाहन नहीं चलाना चाहते हैं तो 20 से 25 हजार रुपए महीने में ड्राइवर की नौकरी भी कर सकते हैं। आप कोई भी अच्छी कंपनी की ड्राइवर की नौकरी करके हर महीने कमाई कर सकते हैं।