
अब SBI के एटीएम से कीजिए अनलिमिटेड ट्रांजेक्शन, नहीं लगेगा अतिरिक्त शुल्क
नई दिल्ली। यदि आप देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहक हैं लेकिन एटीएम की ट्रांजेक्शन लिमिट से परेशान हैं तो SBI आपके लिए नई योजना लेकर आया है। इस योजना के तहत SBI के ग्राहक एटीएम से अनलिमिटेड ट्रांजेक्शन कर सकते हैं और उनको कोई अतिरिक्त शुल्क भी नहीं देना होगा। खास बात यह है कि SBI के ग्राहक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ग्रुप के किसी भी एटीएम से इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। हालांकि, बैंक ने इस ऑफर का फायदा लेने के लिए ग्राहकों के सामने कुछ शर्तें भी रखी हैं।
ये हैं SBI की शर्तें
SBI के अनुसार, एटीएम से अनलिमिटेड ट्रांजेक्शन का लाभ लेने के लिए ग्राहकों को कुछ शर्तों का पालन करना होगा। SBI के अनुसार, जो ग्राहक अपने खाते में मिनिमम बैलेंस 25000 हजार रुपए मेंटेन रखते हैं तो वे फ्री अनलिमिटेड एटीएम ट्रांजेक्शन का लाभ ले सकते हैं। SBI का कहना है कि जो ग्राहक एक महीने में अपने खाते में 25000 हजार रुपए का न्यूनतम बैलेंस रखते हैं, उन्हें अगले महीने अनलिमिटेड एटीएम ट्रांजेक्शन की सुविधा दी जाएगी। SBI ने यह सुविधा भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के निर्देशों के बाद शुरू की है।
अभी यह है स्थिति
मौजूदा समय में SBI अपने ग्राहकों को 8 एटीएम ट्रांजेक्शन मुफ्त दे रहा है। इसमें 5 ट्रांजेक्शन SBI के एटीएम और 3 ट्रांजेक्शन अन्य बैंकों के एटीएम पर किए जा सकते हैं। यदि कोई ग्राहक तय सीमा से अधिक एटीएम ट्रांजेक्शन करता है तो उसे 5 रुपए से लेकर 20 रुपए तक (जीएसटी अतिरिक्त) प्रति ट्रांजेक्शन के हिसाब से चार्ज देना पड़ता है। अब SBI ने 25000 रुपए मिनिमम बैलेंस मेंटेन रखने वालों को अनलिमिटेड फ्री एटीएम ट्रांजेक्शन देने की योजना बनाई है।
Updated on:
3 Dec 2018, 7:06 PM IST
Published on:
3 Dec 2018, 7:05 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.