7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नर्इ दिल्ली का मुख्यालय बेचेगा पीएनबी बैंक, 800 करोड़ में बिकने का अनुमान

देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटाले से जूझ रहा पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) नई दिल्ली स्थित मुख्यालय की बिक्री के लिए आयकर और केंद्रीय आबकारी समेत कुछ सरकारी विभागों से बातचीत कर रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 9 Aug 2018, 6:30 PM IST

PNB

नर्इ दिल्ली का मुख्यालय बेचेगा पीएनबी बैंक, 800 करोड़ में बिकने का अनुमान

नर्इ इिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटाले का दर्द झेल रहा पीएनबी बैंक अपने आपको उबारने की कोशिश में लगा है। जहां एक आेर से अपने फंसे हुए रुपए को निकालने की कोशिश करने में जुटा है। वहीं दूसरी आेर बैंक अपनी पुरानी, बेकार आैर फालतू प्राॅपर्टी को बेचकर अपने घाटे को पूरा करने का प्रयास कर रहा है। जिसके लिए उसने शुरूआत भी कर दी है। पीएनबी बैंक ने अपनी प्राॅपर्टी को बेचने की शुरूआत दिल्ली से की है। जिससे बैंक को 800 करोड़ रुपए मिलने का अनुमान है।

साउथ दिल्ली के बैंक को बेचेगा पीएनबी
देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटाले से जूझ रहा पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) नई दिल्ली स्थित मुख्यालय की बिक्री के लिए आयकर और केंद्रीय आबकारी समेत कुछ सरकारी विभागों से बातचीत कर रहा है। दक्षिण दिल्ली स्थित इस संपत्ति की भारी मांग को देखते हुए बैंक इसका दोबारा मूल्यांकन करवा रही है। पीएनबी को उम्मीद है कि इसकी बिक्री से उसे 800 करोड़ रुपए तक मिल जाएंगे। बता दें कि पीएनबी ने इस वित्त वर्ष में संपत्तियों की बिक्री के जरिए 8,600 करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य रखा है।

कर रहा है कर्ज चसूली
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 7,700 करोड़ रुपये से अधिक फंसे कर्ज की वसूली की। यह आंकड़ा पूरे वित्त वर्ष 2017-18 में वसूली गयी राशि से अधिक है। यह बैंक की स्थिति पटरी पर आने का संकेत है। पीएनबी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह बात कही। अधिकारी ने कहा कि ऋण शोधन एवं दिवाला संहिता (आईबीसी) समाधान प्रक्रिया से पंजाब नेशनल बैंक को काफी लाभ हुआ। बैंक जौहरी नीरब मोदी और उसके सहयोगियों द्वारा कथित रूप से 2 अरब डालर की धोखाधड़ी का शिकार है। पीएनबी के प्रबंध निदेशक सुनील मेहता ने कहा, पहली तिमाही में 2-3 बड़े खातों का समाधान किया गया है। आपको बता नीरव मोदी आैर मेहुल चौकसी ने मिलकर पीएनबी बैंक में 14 हजार करोड़ रुपए का घाेटाला किया था।