2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PNB Housing Finance करेगी 13,000 कर्मियों को प्रशिक्षित, क्रेडाई के साथ मिलकर 15 राज्यों में करेगी शुरुआत

पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ( PNB Housing Finance ) एक नई पहल शुरू करने जा रही है कंपनी ने 13 हजार कर्मियों को प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया है 15 राज्यों में यह शुरुआत की जाएगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shivani Sharma

•

Updated: 28 Apr 2019, 12:23 PM IST

pnb

PNB Housing Finance करेगी 13,000 कर्मियों को प्रशिक्षित, क्रेडाई के साथ मिलकर 15 राज्यों में करेगी शुरुआत

नई दिल्ली।पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ( Pnb Housing Finance ) एक नई पहल शुरू करने जा रही है, जिससे सभी लोगों को कंपनी की स्कीम के बारे में जानकारी मिल पाएगी। कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया कि देशभर में निर्माण स्थलों पर काम करने वाले 13,000 कर्मियों को प्रशिक्षित करेगी और यह सभी प्रशिक्षित कर्मी ग्राहकों को कंपनी के नियमों के बारे में जानकारी देगें।


15 राज्यों में चलाएंगे अभियान

आपको बता दें कि इसके लिए कंपनी ने रियल्टी क्षेत्र की कंपनियों के समूह क्रेडाई के साथ एक आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। कंपनी ने एक विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए बताया कि इसके तहत पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस और क्रेडाई 15 राज्यों के चुनिंदा शहरों में कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाएंगे। इसके लिए आठ कौशल विकास संस्थानों के साथ साझेदारी की गई है। इसमें सभी लोगों को पूरी ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे कंपनी ग्राहकों की मदद कर सके।


ये भी पढ़ें: अब वित्तीय संकट में फंसी सरकारी हेलिकॉप्टर कंपनी पवनहंस, अप्रैल में नहीं मिलेगी कर्मचारियों को सैलरी


इन राज्यों में चलाया जाएगा कार्यक्रम

कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम दिल्ली, आंध्र प्रदेश, बिहार, गुजरात , हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, मध्यप्रदेश , महाराष्ट्र, उड़ीसा, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तरप्रदेश और पश्चिमी बंगाल राज्यों में चलाया जाएगा।


क्रेडाई के साथ की 5 सालों की साझेदारी

विज्ञप्ति के अनुसार कंपनी मेसनरी, बार बेंडिंग, शटरिंग, इलेक्ट्रिकल, पेंटिंग, वेल्डिंग, फैब्रिकेशन और प्लम्बिंग के क्षेत्रों में कौशल प्रशिक्षण प्रदान करेगी। क्रेडाई के साथ पांच सालों की अपनी साझेदारी में पीएनबी हाउसिंग फाइनैंस ने अब तक 27,500 कर्मियों को प्रशिक्षित किया है।


ये भी पढ़ें: भारत में जॉनसन एंड जॉनसन बेबी शैम्पू एवं पाउडर की बिक्री पर रोक


प्रबंध निदेशक संजय गुप्ता ने दी जानकारी

इस मौके पर पीएनबी हाउसिंग के प्रबंध निदेशक संजय गुप्ता ने कहा कि भारत सरकार के कौशल भारत मिशन कार्यक्रम के मद्देनज़र भारत को कौशल की दृष्टि से दुनिया की राजधानी बनाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। हमारा मानना है कि यह साझेदारी निर्माण कर्मियों का कौशल बढ़ाकर उनकी आय बढ़ाने में मदद करेगी।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App