वरिष्ठ नागरिक बचत योजना-
सेवानिवृति के बाद भी आपकी आत्मनिर्भरता बनी रहे इसके लिए सरकार वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में आपका सर्पोट करती है। इसकी ब्याज दर 7.4 प्रतिशत है जिसमें आप अधिकतम 15 लाख रूपये डाल सकते हैं। खाते को तय सीमा से पहले भी बंद किया जा सकता है, हालांकि कुछ राशि आपको इसके लिए देनी पड़ सकती है। इस योजना में न्यूनतम आयु सीमा 60 वर्ष है और ऐच्छिक सेवानिवृति की अवस्था में 55 वर्ष रखी गई है।