24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पैसा डबल करने वाली सरकारी स्कीम, कुछ महीनों में बन जाएंगे लाखों रुपये, जानें क्या है KVP Scheme

-Post Office Kisan Vikas Patra Scheme: हर कोई अपने निवेश को डबल करना चाहता है। -इसके लिए बाजार में कई तरह की स्कीम्स भी चल रही हैै, लेकिन इनमें जोखिम भी रहता है। -पोस्ट ऑफिस ( Post Office ) की किसान विकास पत्र ( Kisan Vikas Patra- KVP ) सरकारी योजना है, जहां पैसा गारंटी से डबल किया जा सकता है।-यहां निवेश करने पर बेहतर रिटर्न की गारंटी मिलती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Naveen Parmuwal

•

Updated: 12 Oct 2020, 6:04 PM IST

post office kvp kisan vikas patra know how to get double money

पैसा डबल करने वाली सरकारी स्कीम, कुछ महीनों में बन जाएंगे लाखों रुपये, जानें क्या है KVP Scheme

नई दिल्ली।
Post Office Kisan Vikas Patra Scheme: हर कोई अपने निवेश को डबल करना चाहता है। इसके लिए बाजार में कई तरह की स्कीम्स भी चल रही हैै, लेकिन इनमें जोखिम भी रहता है। ऐसे में सुरक्षित जगह निवेश करना भी बेहद जरूरी है। पोस्ट ऑफिस ( Post Office ) की किसान विकास पत्र ( Kisan Vikas Patra- KVP ) सरकारी योजना है, जहां पैसा गारंटी से डबल किया जा सकता है। यहां निवेश करने पर बेहतर रिटर्न की गारंटी मिलती है। सबसे अच्छी बात है कि इस योजना को खुद सरकार संचालित करती है। ऐसे में पैसे डूबने का डर भी नहीं है।

Kisan Maan Dhan Pension Scheme : 60 की उम्र के बाद किसानों को मिलेगी 3 हजार तक की पेंशन, जानें कैसे लें लाभ

कुछ महीनों में डबल होंगे पैसे
किसान विकास पत्र योजना में आप अपना पैसा कुछ महीनों में ही डबल कर सकते हैं। इस योजना में 124 महीने में पैसा डबल हो जाएगा। 2021 की दूसरी तिमाही यानी 30 सितंबर तक इसकी ब्याज दर 6.9 फीसदी तय की गई है। अगर आप इस योजना में एकमुश्त एक लाख रुपये की राशि निवेश करते हैं, तो आपको मेच्योरिटी पर 2 लाख रुपये रिटर्न में मिलेंगे।

योजना के फायदे
किसान विकास पत्र योजना में आपको कई सुविधाएं मिलती हैं। यह वन टाइम डिपॉजिट इन्वेस्टमेंट स्कीम है। इस स्कीम की खासियत यह है कि इसमें आपको गारंटी के साथ पैसा दोगुना करने की सहुलियत मिलती है। आप इसे ढाई साल बाद भुना सकते हैं। इसके अलावा योजना को दूसरे पोस्ट ऑफिस में भी ट्रांसफर किया जा सकता है। किसान विकास पत्र योजना में नॉमिनेशन की सुविधा भी जाती है।

PM Mudra Yojana: बिना गारंटी के सरकार दे रही 50,000 का Loan, आप भी उठा सकते हैं फायदा

कौन कर सकता है निवेश?
18 साल के बाद कोई भारतीय किसान विकास पत्र योजना में निवेश कर सकता है। खास बात है कि इस योजना में आपको सिंगल अकाउंट और ज्वॉइंट अकाउंट की भी सुविधा मिलती है। हालांकि, इस योजना में नाबालिग भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उनकी देखरेख अभिभावक को करनी होगी।