27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Post Office: पोस्ट ऑफिस की इन योजनाओं में घर बैठे होगी मोटी कमाई, जानें Latest ब्याज दरें

-Post Office Latest Interest Rates: कोरोना संकट में जहां बैकों ने ब्याज ( Bank Interest Rates ) दरों में कटौती की है। -वहीं, पोस्ट ऑफिस अभी भी अच्छा ब्याज दे रहा है। -पोस्ट ऑफिस हर वर्ग के लिए कई तरह की योजनाएं चला रहा है। -आइये जानते हैं पोस्ट ऑफिस योजनाओं की लेटेस्ट ब्याज दरें क्या हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Naveen Parmuwal

•

Updated: 13 Oct 2020, 2:30 PM IST

नई दिल्ली।
Post Office Latest Interest Rates: पोस्ट ऑफिस निवेशकों की पहली पसंद है, क्योंकि यहां बैंकों से अच्छा रिटर्न ( Best Investment Plans ) तो मिलता ही है, साथ में पैसों की सुरक्षा की गारंटी भी रहती है। कोरोना संकट में जहां बैकों ने ब्याज ( Bank Interest Rates ) दरों में कटौती की है। वहीं, पोस्ट ऑफिस अभी भी अच्छा ब्याज दे रहा है। पोस्ट ऑफिस हर वर्ग के लिए कई तरह की योजनाएं चला रहा है। इन योजनाओं में निवेश करना फायदे का सौदा साबित हो सकता है। आइये जानते हैं पोस्ट ऑफिस योजनाओं की लेटेस्ट ब्याज दरें क्या हैं।

Jan Dhan Account: बैंक खाते को Aadhar से लिंक कराने पर मिलेंगे 5000 रुपये, जानें कैसे

पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट ( Post Office FD )
पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेशकों को 5.8% की दर से ब्याज मिलेगा। पोस्ट ऑफिस fixed Deposit में 1-3 वर्षों के लिए 5.5% की ब्याज दर है। 5 वर्षीय fixed Deposit पर 6.7% ब्याज दर है। 5 साल की fixed Deposit पर निवेशकों को आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80 सी के तहत टैक्स में छूट भी मिलेगी।

सुकन्या समृद्धि योजना ( SSY )
सुकन्या समृद्धि योजना विशेष रूप से बेटियों के सुरक्षित भविष्य के लिए शुरू की गई है। इसमें आपको 7.6 फीसदी दर से सालाना ब्याज मिलता है। इस योजना के माता-पिता को केवल 14 साल तक निवेश करना होता है। इसके बाद 21 साल होने पर मैच्योरिटी मिल जाती है। 14 साल के बाद क्लोजिंग राशि पर 7.6 फीसदी सालाना के हिसाब से ब्याज मिलेगा। इसमें आप 250 रुपये में खाता खुलवा सकते हैं। हर साल मिनिमम 1000 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये निवेश किया जा सकता है। SSY में ग्राहकों को टैक्स में छूट का फायदा भी मिलता है।

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट ( NSC )
नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट ( NSC ) भी एक सुरक्षित निवेश का अच्छा विकल्प है। इस योजना की मैच्योरिटी अवधि 5 साल की होती है। एनएससी पर ब्याज की मौजूदा दर 6.8% है और ब्याज वार्षिक रूप से चक्रवृद्धि है।

पैसा डबल करने वाली सरकारी स्कीम, कुछ महीनों में बन जाएंगे लाखों रुपये, जानें क्या है KVP Scheme

-पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना ( MIS ) पर इस वक्त 6.6 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। -किसान विकास पत्र ( KVP ) पर इस वक्त 6.9 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है।
-सुकन्या समृद्धि योजना पर इस वक्त 7.6 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है।
-वरिष्ठ नागरिक बचत योजना पर इस वक्त 7.4 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है।