30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी राहत – रिजर्व बैंक के कर्मचारी अब नहीं करेंगे हड़ताल, टाल दिया निर्णय

भारतीय रिजर्व बैंक के कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल टल गई है। अब ये कर्मचारी हड़ताल पर नहीं जाएंगे।

2 min read
Google source verification
modi govt

बड़ी राहत – रिजर्व बैंक के कर्मचारी अब नहीं करेंगे हड़ताल, टाला दिया निर्णय

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक के कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल टल गई है। अब ये कर्मचारी हड़ताल पर नहीं जाएंगे। आपको बता दें कि 4 और 5सितंबर को रिजर्व बैंक के कर्मचारी हड़ताल पर जाने वाले थे। जिसे फिलहाल टाल दिया गया है। हड़ताल पर न जाने का फैसला बैंक प्रबंधन के साथ बातचीत के बाद ली गई है। यूनाइटेड फोरम ऑफ रिजर्व बैंक ऑफिसर्स एंड एंप्लाइज ने सोमवार को यह जानकारी दी। संगठन ने अपने बयान में कहा है कि रिजर्व बैंक के शीर्ष प्रबंधन और कर्मचारी संगठन के बीच हुई वार्ताओं के बाद चार और पांच सितंबर को प्रस्तावित सामूहिक अवकाश की योजना को टाल दिया गया है। बैंक प्रबंधन ने कर्मचारियों की मांग मानने के लिए कुछ और समय देने का अनुरोध किया है।

मिली बड़ी राहत

रिजर्व बैंक के कर्मचारियों के इस फैसले से बैंकिंग सेक्टर को बड़ी राहत मिली है। ऐसा माना जा रहा था कि प्रस्तवित छुट्टी की योजना से केंद्रीय बैंक समेत देश के प्रमुख वित्तीय संस्थानों का काम-काज ठप्प हो जाता। हालांकि, संगठन ने कहा कि यदि मुद्दे हल नहीं हुए तो उन्हें मजबूरन दो दिन की हड़ताल करनी पड़ेगी।

क्यों होना था हड़ताल

दरअसल पेंशन से जुड़ी अपनी मांगों को लेकर आरबीआई के कर्मचारियों ने 4 और 5 सितंबर को हड़ताल पर रहने का फैसला किया था। रिजर्व बैंक के अधिकारियों व कर्मचारी यूनियन के संयुक्त मंच के अनुसार पेंशन से संबंधित लंबे समय से चली आ रही उनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया है। जिसकी वजह से हड़ताल पर जाने का मन बनाया था। यूनियन की मानें तो उनके सदस्य आरबीआई दफ्तर के सामने मौन प्रदर्शन करने वाले थे। हालांकि जानकार मान रहे थे कि इसका असर बैंकिंग सेवाओं पर नहीं होगा।

ये थी मांगे

कर्मचारियों की मांग में अंशदान आधारित भविष्य निधि के दायरे में आने वालों के लिए पेंशन को अपडेट करना और 2012 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए सीपीएफ/अतिरिक्त भविष्य निधि का लाभ देना शामिल है। आपको बता दें कि सरकार की आेर से उन्हें अभी तक सिर्फ आश्वासन ही मिलता आया है। जिसकी वजह से कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। वहीं केंद्र सरकार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।

Story Loader