
RBI officer grade B recruitment 2019
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पंजाब एंड महाराष्ट्रा कोऑपरेटिव (पीएमसी) बैंक के खाताधारकों के लिए निकासी की सीमा 40 हजार रुपए से बढ़ाकर 50 हजार रुपए कर दी है। केंद्रीय बैंक ने मंगलवार को बताया कि पीएमसी बैंक के ग्राहक अपने खातों में जमा कुल राशि में से 50 हजार रुपए तक की निकासी कर सकते हैं। वे यह राशि सिर्फ पीएमसी बैंक के एटीएम से ही निकाल सकेंगे।
आरबीआई ने बताया कि बैंक के पास उपलब्ध नकदी तथा जमाकर्ताओं को भुगतान करने की उसकी क्षमता को देखते हुए निकासी की सीमा बढ़ाने का फैसला किया गया है। इससे पहले 14 अक्टूबर को यह सीमा 25 हजार रुपए से बढ़ाकर 40 हजार रुपए की गयी थी। आरबीआई के अनुसार, निकासी की सीमा 50 हजार रुपए करने से बैंक के 78 फीसदी ग्राहक अपने खाते से पूरी राशि निकाल सकेंगे।
आरबीआई ने कहा कि आगे भी वह बैंक के पास उपलब्ध राशि की समीक्षा करता रहेगा और ग्राहकों के हितों की रक्षा के लिए उचित कदम उठाये जाएंगे। पीएमसी बैंक में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े की शिकायतों के बाद आरबीआई ने जांच शुरू की थी तथा उसके परिचालन तथा ग्राहकों के बैंक से पैसे निकालने के संबंध में कई निर्देश जारी किए थे। बाद में कई चरणों में कुल निकासी की सीमा बढ़ाई गई है।
Published on:
05 Nov 2019 06:06 pm
बड़ी खबरें
View AllPersonal Finance
कारोबार
ट्रेंडिंग
