सूत्रों ने बताया कि आईएलएंडएफएफ डिफॉल्ट और इसकी बढ़ती संख्या के बाद नकदी के संकट से जूझ रही एनबीएफसी अलग से राहत पैकेज की मांग कर रही है, लेकिन इस संबंध में कोई भी फैसला लेने के लिए विस्तृत ब्योरे की आवश्यकता है। वित्त मंत्रालय के अनुसार, हालांकि एनबीएफसी प्रमुख वित्त प्रदाता हैं, लेकिन वर्तमान में वे घाटे में हैं। सूत्रों ने कहा, "उनके लिए धन का स्रोत बाजार है न कि लोग। उनकी नकदी की आवश्यकताओं के लिए विस्तृत विवरण की दरकार है और आरबीआई इसकी जांच करेगा।"