9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Photo Gallery: RBI लेकर आएगा नया एप, जिसके जरिए आप कर सकेंगे नकली नोट की पहचान

RBI एक ऐसा एप लेकर आ रही है, जिसके जरिए आप नकली नोटों की पहचान आसानी से कर सकते हैं। यह एप दृष्टि बाधित लोगों के लिए बनाया जा रहा है, जिससे कि वह लोग भी नकली नोट की पहचान कर सकें।  

2 min read
Google source verification

image

Shivani Sharma

May 13, 2019

RBI

RBI एक ऐसा एप लेकर आ रही है, जिसके जरिए आप नकली नोटों की पहचान आसानी से कर सकते हैं। यह एप दृष्टि बाधित लोगों के लिए बनाया जा रहा है, जिससे कि वह लोग भी नकली नोट की पहचान कर सकें।

RBI

केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अधिकारी द्वारा मिली जानकारी के अनुसार आरबीआई एक ऐसा एप बनाने के बारे में विचार कर रहा है, जिससे कि देश में चल रही नकी नोटों की पहचान कोई भी कर सके। इसके साथ ही दृष्टिबाधित लोग भी इस ऐप की सहायता से असली और नकली नोटों की पहचान कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि करेंसी नोट की पहचान से संबंधित ऐप को बनवाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए एजेंसी का चयन होने के बाद पता चलेगा कि ऐप कितने दिन में तैयार होगा।

RBI

इस ऐप को खोलकर कैमरे के सामने नोट रखते ही ऐप पहचान कर बोली के माध्यम से बताएगा कि यह भारत का नोट है और कितने रुपये का नोट है। इसके साथ ही कोशिश यह भी रहेगी कि ऐप यूजर को यह जानकारी किसी और तरीके से भी दी जा सके। जिससे अगर कोई दृष्टि बाधित व्यक्ति वधिर हो तो भी उसे नोट की जानकारी मिल आसानी से मिल सके।

RBI

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के मुताबिक 31 मार्च, 2019 तक देश में कुल 102 अरब नग करेंसी नोट चलन में थे। अभी एक रुपया के कुछ नोट समेत 5, 10, 20, 50, 100, 200, 500 और 2,000 रुपए के कुल 18 लाख करोड़ रुपये मूल्य के नोट चलन में हैं।

RBI

100 रुपए व उससे अधिक मूल्य के नोट में इंटेग्लिओ प्रिंटिंग बोर्ड तकनीक के पहचान के निशान हैं, जिसे दृष्टि बाधित व्यक्ति छू कर पहचान जाते हैं। लेकिन पुराने नोट में ये निशान घिस जाते हैं, जिनकी पहचान में दृष्टि बाधितों को मुश्किल होती है।