नई दिल्ली : हर इंसान चाहता है कि उसकी लाइफ अच्छी बीते खासकर वो दौर जब वो काम करने में थोड़ा असहाय होता है । हम बात कर रहे हैं बुढ़ापे की यानि रिटायरमेंट ( Retirement Plan ) की। दरअसल उम्र बढ़ने के साथ इंसान की काम करने की कैपासिटी भी कम होती जाती है। ऐसे में रिटायरमेंट के बाद आपको एक अच्छी खासी रकम चाहिए होती है ताकि आप अपनी जिंदगी सुकून से निकाल सके, लेकिन हर इंसान के पास इतना पैसा नहीं होता कि वो अपने प्रजेंट के साथ फ्यूचर की भी प्लानिंग कर सकें ऐसे ही लोगों के लिए Reverse Mortgage Loan होता है ।