4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सहारा ग्रुप 4 हजार करोड़ रुपए में बेच रहा है अमरीका का होटल प्लाजा

होटल प्‍लाजा में सहारा का 70 फीसदी हिस्‍सा है, सौदा 25 जून को पूरा होने की उम्‍मीद है।

2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

May 05, 2018

Hotel Plaza

Hotel Plaza

नई दिल्‍ली। बुरे दौर से गुजर रहे सहारा ग्रुप को उबारने के लिए सहारा श्री कई तरह के प्रयास कर रहे हैं। कभी वो अपनी किसी प्रॉपर्टी को बेचने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन अभी तक उसे वो सफलता नहीं मिल सकी है जो सहारा को मिलनी चाहिए थी। लेकिन कुछ दिनों में सहारा को बड़ी सफलता हाथ लगने वाली है। सहारा अमरीका के होटल प्‍लाजा से अपने सभी स्‍टेक बेचने के लिए तैयार हो गया। साथ उन्‍हें उसके खरीदार भी मिल गया है। जानकारी के अनुसार यह डील करीब 4000 करोड़ रुपए में हुई है। जानकारों की मानें तो ये डील अगले महीने तक पूरी हो जाएगी। इससे सहारा को अपना कर्जा उतारने में काफी मदद मिलेगी।

होटल में है 70 फीसदी की हिस्‍सेदार
सहारा ग्रुप अमेरिका में अपने प्लाजा होटल को बेचने के लिए खरीदार मिल गए हैं। इस बात की जानकारी व्हाइट सिटी वेंचर्स के शाहल खान और हाकिम ऑर्गेनाइजेशन के कामरान हाकिम ने दी। उन्‍होंने बताया कि सहारा ने करीब 4000 करोड़ रुपये में प्लाजा होटल का सौदा किया है। होटल में सहारा का 70 फीसदी हिस्‍सा है। सौदा 25 जून को पूरा होने की उम्‍मीद है। दोनों खरीदारों ने फिलहाल 200 करोड़ रुपए जमा कराए हैं। सहारा समूह के चेयरमैन सब्रत राय और चटवाल ने 2012 में प्लाजा होटल में बड़ी हिस्सेदारी खरीदी थी।

काफी समय से तलाश रहे थे खरीदार
सहारा समूह के कॉरपोरेट फाइनेंस के प्रमुख संदीप वाधवा और प्लाजा होटल में पांच फीसदी के हिस्सेदार संत सिंह चटवाल ने सौदे की पुष्टि करते हुए कहा कि सहारा समूह अमेरिका की इस प्रॉपर्टी को बेचने के लिए काफी समय से प्रयास कर रहे थे। लेकिन कोई खरीदार नहीं मिल पा रहा था। जिसके बाद उन्‍होंने पिछले साल होटल को बेचने के लिए जेएलएल नाम की कंसलटेंसी कंपनी को हायर किया था। उसके बाद यह डील फाइनल होने जा रही है।

ताकि अपने कर्ज को उतारा जा सके
सहारा ग्रुप काफी समय से बैंक खाते में धन जमा करने के लिए रकम जुटाने में लगा हुआ है। जिसके तहत सहारा भारत और विदेश में अपनी कई संपत्तियां बेच रहा है। सहारा समूह का दावा है कि वह कुल बकाया 20 हजार करोड़ रुपए का 95 फीसदी सीधे निवेशकों को लौटा चुका है। सुब्रत राय ने इस मामले में दो साल जेल में बिताए थे। 2016 से वह पैरोल पर जेल से बाहर हैं।

Story Loader