30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिग बॉस सीजन 11 से सलमान ने कमाएं 1166 करोड़ रुपए, जानिए कैसे

सलमान ने ऐसे की सीजन 11 से 1166 करोड़ की कमाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manish Ranjan

•

Updated: 14 Jan 2018, 1:55 PM IST

salman

नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 11 के विजेता का ऐलान 14 जनवरी 2018 को हो जाएगा। जीतने वाले को 50 लाख रुपए का नकद ईनाम दिया जाएगा। लेकिन क्या आपको पता है कि बिग ब़ॉस सीजन 11 से सलमान खान ने एक दो करोड़ नहीं बल्कि पूरे 11 करोड़ रुपए की कमाई की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान के एक दिन की फीस 11 करोड़ रुपए की है। यहीं बिग बॉस में सलमान की फीस साल दर साल बढ़ती गई है। आइए जानते हैं कि सलमान खान ने बिग बॉस सीजन 11 से कैसे 1166 करोड़ रुपए की कमाई कर डाली।

2.5 करोड़ रुपए से की शुरुआत

सलमान खान बिग बॉस को सीजन 4 से होस्ट कर रहे हैं। इनसे पहले 3 सीजन को अरशद वारसी , शिल्पा शेट्टी और अमिताभ बच्चन ने होस्ट किया था। सलमान को चौथे सीजन के लिए प्रति एपिसोड 2.5 करोड़ रुपए मिले थे। हालांकि सीजन 5 सलमान के साथ संजय दत्त की भी आ गए थे। लेकिन उसके बाद के सीजन से लगातार सलमान खान ने इस शो को होस्ट किया है।
ऐसे बढ़ती गई फीस

सीजन 5 में कमाई 2.5 करोड़ रुपए प्रति एपिसोड
सीजन 6 में कमाई 2.5 करोड़ रुपए प्रति एपिसोड
सीजन 7 में कमाई 5 करोड़ रुपए प्रति एपिसोड
सीजन 8 में कमाई 5.5 करोड़ रुपए प्रति एपिसोड
सीजन 9 में 7 से 8 करोड़ रुपए प्रति एपिसोड
सीजन 10 में 8 करोड़ रुपए प्रति एपिसोड
सीजन 11 में एक दिन के मिले 11 करोड़ रुपए

ऐसे हई सीजन 11 से 1166 करोड़ रुपए की कमाई

बिग ब़स सीजन 11 की शुरुआत 1 अक्टूबर 2017 को हुई थी और ये 14 जनवरी 2018 तक चला। इस लिहाज से इतने महीनों में कुल 106 दिन के करीब यह सीजन चला। जैसा कि सलमान को एक दिन के 11 करोड़ रुपए मिले तो इस लिहाज से 106 दिन के लिए उनकी कमाई करीब 1166 करोड़ रुपए बैठती है। सलमान की कमाई के सभी आंकड़ें मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर हैं। अब सीजन 11 कोई भी जीते लेकिन सलमान खान कई सालों से इसके चहेते होस्ट बने हुए हैं।