28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एसबीआई कर रही है अपनी 1000 प्रॉपर्टी का ऑक्‍शन, ऐसे करें आवेदन

स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया 1000 संपत्‍ति‍यों की नीलामी करने जा रहा है, ये वो प्रॉपर्टी हैं जो कर्ज ना चुका पाने के कारण बैंक अपने कब्‍जे में ली है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 23 May 2018, 10:25 AM IST

Dream home

एसबीआई कर रही है अपनी 1000 प्रॉपर्टी का ऑक्‍शन, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्‍ली। जहां एक ओर रियल एस्‍टेट बिल्‍डर्स अपनी प्रॉपर्टी को बेचने के लिए तमाम तरह के ऑफर्स दे रहे हैं वहीं दूसरी ओर देश के सबसे बड़े बैंक की ओर से प्रॉपर्टी बेचने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से 1000 संपत्‍ति‍यों की नीलामी करने जा रहा है। एसबीआई की ये वो प्रॉपर्टी हैं जो कर्ज ना चुका पाने के कारण बैंक अपने कब्‍जे में ली हैं। आइए जानते हैं इस पूरी प्रक्रिया के बारे में। साथ ही समझने की कोशिश करते हैं कि एसबीआई की इन प्रॉपर्टी को बोली के माध्‍यम से कैसे खरीदा जा सकता हैं।

कुछ ऐसी है प्रक्रिया
- बैंक की ये प्रक्रि‍या पूरी तरह से ऑनलाइन है।
- कोई भी इच्‍छुक शख्‍स कहीं से भी आवेदन कर सकता है।
- एसबीआई का मेगा ई-ऑक्‍शन 29 मई 2018 को होगा।
- ऑक्‍शन में कमर्शि‍यल व रेजि‍डेंशि‍यल दोनों तरह की प्रॉपर्टीज होंगी।
- इसमें सफल होने वाले लोगों के लिए लोन की सुवि‍धा भी उपलब्‍ध होगी।

इन बातों का रखना होगा ध्‍यान
- जि‍स भी प्रॉपर्टी के लि‍ए आप बोली लगाना चाहते हैं, उसकी ईएमडी यानी अर्नेस्‍ट मनी डि‍पॉजि‍ट जमा होनी चाहिए।
- संबंधि‍त ब्रांच में केवाईसी डॉक्‍युमेंट जमा होना जरूरी है।
- मान्‍य डि‍जि‍टल सिग्‍नेचर होने जरूरी हैं।
- ईएमडी और केवाईसी डॉक्‍युमेंट्स जमा करने के लि‍ए ई मेल भेजा जाएगा।
- हर प्रॉपर्टी की नीलामी के लि‍ए एक समय तय होगा।
- बोली लगाने वालों को उस दौरान ई-बोली लगानी होगी।

इस तरह से करा सकते हैं रजिस्‍ट्रेशन
बोली में भाग लेने से पहले आपको रजिस्‍ट्रेशन करना होगा। जिसके लि‍ए नीचे दिए गए कि‍सी भी वेब एड्रेस पर लॉग इन कर सकते हैं:-
- sbi.auctiontiger.net
- bankeauction.com/sbi
- www.bankeauctionwizard.com
- www.tenderwizard.com/sbieauction
- हेल्‍पलाइन नंबर - 079 4000 5400/34/04
- www.sbi.co.in/portal/web/home/mega-e-auction

बड़ी खबरें

View All

Personal Finance

कारोबार

ट्रेंडिंग