14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

100 अरब डाॅलर का दूसरा विजन फंड लेकर आएगा साॅफ्ट बैंक, भारत को होगा फायदा

साॅफ्ट बैंक 2016 में पहला विजन फंड लेकर आया था, जो 100 अरब डाॅलर का था, जिसके तहत बैंक ने भारत सहित दुनिया के कर्इ देशों में इन्वेस्ट किए थे।

2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Jun 23, 2018

softbank

100 अरब डाॅलर का दूसरा विजन फंड लेकर आएगा साॅफ्ट बैंक, भारत को होगा फायदा

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े प्रावेट इक्विटी फंड जुटाने वाले साॅफ्ट ने दूसरा विजन फंड लाने की तैयारी शुरू कर दी है। यह विजन फंड करीब 100 अरब डाॅलर का होगा। ताज्जुब की बात तो ये है कि यह दूसरा विजन फंड मात्र दो साल में ही लेकर आ रहा है। इससे पहले बैंक 2016 में पहला विजन फंड लेकर आया था। वो भी करीब 100 अरब डाॅलर का था। जिसके तहत उन्होंने भारत सहित दुनिया के कर्इ देशों में इन्वेस्ट भी किए थे। दूसरे विजन फंड में भी साॅफ्ट बैंक भारत को प्रायरिटी में रखने पर विचार कर रहा है। आपको बता दें कि विजन फंड यानी एक जैसे विजन को लेकर काम करने वाली कंपनियों में निवेश के लिए इस फंड को बनाया जाता है।

कुछ एेसा था पहना विजन फंड
साॅफ्ट बैंक ने ने 2016 में पहला विजन फंड 100 अरब डॉलर यानी 6.7 लाख करोड़ रुपए का बनाया था। इसमें से सॉफ्ट बैंक ने 93 फीसदी हिस्सा यानी 6.3 लाख करोड़ रुपए जुटाए थे। साथ ही 2 लाख करोड़ रुपए इन्वेस्ट भी कर दिए थे। अगर भारत के दृष्टीकोण से देखें तो साॅफ्टबैंक ने कर्इ कंपनियों में इन्वेस्ट किसा था। जिसके बाद कर्इ कंपनियों की मार्केट वैल्यू में इजाफा हुआ था। साथ ही कंपनी ने भारत में सोलर प्लांट में भी काफी इंवेस्टमेंट किया था। जिसका भारत को काफी फायदा भी हुआ था।

यह भारतीय संभाल रहा है विजन की कमान
पहले 100 अरब डाॅलर के विजन फंड की कमान भारतीय मूल के राजीव मिश्रा के पास है। जिसके तहत राजीव लंदन, टोक्यो और सेन कार्लोस की टीमों के साथ काम कर रहे हैं। साथ ही राजीव 2017 से सॉफ्टबैंक के बोर्ड मेंबर भी हैं। पहले विजन फंड के तहत सॉफ्टबैंक ने जो 93 फीसदी हिस्सा जुटाया था। जिसमें पब्लिक इंवेस्टमेंट फंड ऑफ द किंग्डम ऑफ सउदी अरब, यूएई की मुबादला इन्वेस्टमेंट कंपनी, शार्प कॉर्पोरेशन, एपल और फॉक्सकॉन ग्रुप जैसे इन्वेस्टर शामिल थे।

इन भारतीय कंपनियों में कर चुके हैं इन्वेस्टमेंट
सॉफ्टबैंक भारत की कर्इ कंपनियों में इन्वेस्टमेंट कर चुके हैं। जिसमें फ्लिपकार्ट, ओला, पेटीएम, स्नैपडील, ओयो रूम्स, इन मोबी जैसी कंपनियों के नाम शामिल हैं। आज ये सभी कंपनियां बड़ा नाम बन चुकी हैं। अगस्त 2017 में सॉफ्ट बैंक ने फ्लिपकार्ट में 2.5 अरब डॉलर का निवेश किया था। जो भारत में किया साॅफ्टबैंक का सबसे ज्यादा निवेश है। सॉफ्टबैंक ने पहली बार स्नैपडील में निवेश किया था। जिसके बाद उसकी वैल्यूएशन में 2 अरब डॉलर (13 हजार करोड़ रुपए) की गिरावट आई थी। वहीं ओला का वैल्यूएशन तीन गुना बढ़कर 60 कराेड़ डॉलर (4000 करोड़ रुपए) पहुंच गया था।

साॅलर प्लांट में भी किया निवेश
सॉफ्ट बैंक ने भारत के सोलर पाॅवर सेक्टर में भी निवेश किया है। जिसके तहत बैंक की आेर से 60 से 100 अरब डॉलर (4 लाख करोड़ से 6.7 लाख करोड़ रुपए) निवेश है। 2015 में यह ग्रुप भारती इंटरप्राइज और ताइवान की फॉक्सकॉन के साथ मिलकर देश के सोलर प्रोजेक्ट्स में 20 अरब डॉलर का निवेश कर चुकी है।

1980 में हुर्इ थी शुरुआत
सबसे पहले विजन फंड के बारे में मासायोशी सोन ने सोचा था। मासायोशी सोन जापानी टेलीकॉम और इंटरनेट फर्म सॉफ्ट बैंक के फाउंडर हैं। उन्होंने 1980 में सॉफ्ट बैंक की शुरुआत की थी। वे दुनिया की नई कंपनियों में निवेश करने को लेकर चर्चा में रहे हैं। अब तक वे 30 कंपनियों में बोली लगा चुके हैं।