नई दिल्ली। आजके समय में लोगों की सबसे भरोसेमंद बन चुकी है पोस्ट ऑफिस से जुड़ी योजनाएं, जो छोटी रकम को एक निश्चित अवधि तक जमा करने के बाद आप मोटा फंड इक्कठा करने में मदद करती है। पोस्टऑफिस से लोगों को बड़ी उम्मीद होती हैं, इसलिए जब सेविंग्स की बात होती है तो सबसे पहले लोगों का पहला ऑफ्शन पोस्टऑफिस का होता है, इसकी वजह है लोगों का पोस्ट ऑफिस पर अटूट भरोसा। यहां निश्चित रिटर्न मिलता है। पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम अपने आप में बेजोड़ स्कीम है। इस स्कीम में डिपॉजिट करने वाले को 7.10 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है। आज की तारीख में लोग इस तरह की स्कीम से बड़ा फंड जुटा सकते हैं।