24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पैसों के बदले इस ATM से निकल रहे हैं लड्डू, नंबर की जगह दबाने होंगे भगवान के नाम

ATM यानी ऑटोमाटिक टेलर मशीन से अब तक आपने पैसा निकलते देखा होगा। हालांकि कुछ एटीएम जैसे मदर डेयरी का दूध बूथ से दूध भी निकलते देखा होगा या निकाला होगा। लेकिन क्या आपने कभी ऐसा एटीएम देखा है जहां से लड्डू निकलते हों तो आश्चर्य में मत पड़िए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manish Ranjan

•

Updated: 18 Sep 2018, 5:34 PM IST

atm

पैसों के बदले इस ATM से निकल रहे हैं लड्डू, नंबर की जगह दबाने होंगे भगवान के नाम

नई दिल्ली।ATM यानी ऑटोमाटिक टेलर मशीन से अब तक आपने पैसा निकलते देखा होगा। हालांकि कुछ एटीएम जैसे मदर डेयरी का दूध बूथ से दूध भी निकलते देखा होगा या निकाला होगा। लेकिन क्या आपने कभी ऐसा एटीएम देखा है जहां से लड्डू निकलते हों तो आश्चर्य में मत पड़िए। ऐसा एटीएम कोई विदेश में नहीं बल्कि अपने के देश महाराष्ट्र में ही है। आइए जानते है क्या है पूरा मामला…

इन्होंने बनाया है ATM

दरअसल महाराष्ट्र के एक शख्स ने एक ऐसा एटीएम इजाद किया है जिससे पैसे के बदले मोदक यानी की लड्डू मिलेगा। इसलिए इस ATM का नाम ही रखा गया है 'एनी टाइम मोदक'.. पुणे के संजीव कुलकर्णी ने इस मशीन को तैयार किया है। गणेश पूजा के त्योहारों के मद्देनजर इसे बनाया गया है। इस एटीएम मशीन को ऐसे तैयार किया गया है जिसमें विशेष कार्ड डालकर आप गणपति का प्रसाद 'मोदक' प्राप्त कर सकते हैं।

ये है खासियत

इस मशीन की सबसे बड़ी खासियत है कि आपको इस एटीएम मशीन पर कोई नंबर नहीं दिखेगा, बल्कि नबंर की जगह इसपर भगवान के नाम और धार्मिक अक्षर छपे हुए हैं। इन पर क्षमा, दान, सत्य, सदाचार, शांति, भक्ति, प्रेम, भावना, ज्ञान, स्नेह, सुख, निष्ठा, मोद और समाधान जैसे शब्द लिखे गए हैं।

क्यों बनाया गया ऐसा एटीएम

एटीएम बनाने वाले संजीव कुलकर्णी का मानना है कि इस एटीएम के जरिए तकनीक और संस्कृति को साथ लाने का एक प्रयास किया गया है। मशीन में कार्ड का प्रयोग करते ही एक डिब्बा निकलता है जिसके ढक्कन पर ओम लिखा है और इसके अंदर प्रसाद के रूप में 'मोदक' मिलता है। पूरे महाराष्ट्र में इन दिनों गणेश चतुर्थी का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। हफ्तेभर से भी ज्यादा दिनों तक मनाए जाने वाले इस त्यौहार से पहले घरों और पंडालों में गणेश जी की मूर्ति स्थापित की जाती है।