24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रुपये आैर कच्चे तेल ने बिगाड़ी बाजार की चाल, सेसेक्स 350 अंक लुढ़ककर बंद, निफ्टी भी 11300 के नीचे

50 शेयरों वाला निफ्टी 11,300 के स्तर के नीचे बंद हुआ। वहीं 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 350 अंकों से अधिक की गिरावट देखने को मिली। आज के अंतिम कारोबार सत्र के बाद सेंसेक्स 37,300 के स्तर के नीचे बंद हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 18 Sep 2018, 4:13 PM IST

Share Market

Share Market

नर्इ दिल्ली। मंगलवार को दूसरे दिन एक बार फिर घरेलू शेयर बाजार बिकवाली के साथ बंद हुआ। एक बार फिर रुपये की कमजोरी आैर कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने बाजार को लाल निशान पर बंद होने के लिए मजूबर किया। 50 शेयरों वाला निफ्टी 11,300 के स्तर के नीचे बंद हुआ। वहीं 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 350 अंकों से अधिक की गिरावट देखने को मिली। आज के अंतिम कारोबार सत्र के बाद सेंसेक्स 37,300 के स्तर के नीचे बंद हुआ।


मिडकैप आैर स्माॅलकैप इंडेक्स में भी बिकवाली का माहौल देखने को मिला। बीएसर्इ का मिडकैप इंडेक्स 1.5 फीसदी की गिरावट के साथ 15,984 के स्तर पर आैर स्माॅलकैप इंडेक्स भी 1.5 फीसदी की गिरावट के साथ ही 16,400 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स की बात करें तो इसमें आज 1.4 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली जिसके बाद ये 19,000 के स्तर पर बंद हुआ।


आज के सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो एफएमसीजी सेक्टर छोड़ बाकी सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। सबसे अधिक आॅटो सेक्टर, मेटल आैर आॅयल एंड गैस सेक्टर्स में देखने को मिला। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो ये 378 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 26441 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि एफएमसीजी सेक्टर में 102 अंकों की बढ़त देखने को मिली जिसके बाद ये 12025 के स्तर पर बंद हुआ।


दिग्गज शेयरों की बात करें तो इसमें आज हिंदुस्तान यूनीलीवर, यस बैंक, आेएनजीसी, विप्रो, डाॅ रेड्डीज लैब्स आैर अार्इटीसी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। इनमें 3.87 फीसदी तक की बढ़त देखने को मिली। वहीं गिरावट वाले शेयरों की बात करें तो इसमे एसबीआर्इ, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, हिंदुस्तान पेट्रोलियम काॅर्पोरेशन, टाटा मोटर्स, बजाज आॅटो, एक्सिस बैंक आैर भारती एयरटेल के शेयर्स शामिल हैं। इनमें 4.05 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली।

यह भी पढ़ें - इंफोसिस को लगा बड़ा झटका, पूर्व सीएफआे से कानूनी लड़ार्इ हारने के बाद देना होगा ब्याज समेत 12.17 करोड़ रुपये