24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैंक ऑफ बड़ौदा, विजया बैंक और देना बैंक के मर्ज से इतनी बदल जाएगी आपकी जिंदगी

बैंकों को कर्ज से उबारने के लिए सरकार कई तरह के कदम उठाने में लगी हुई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manish Ranjan

•

Updated: 18 Sep 2018, 1:11 PM IST

bank

बैंक ऑफ बड़ौदा, विजया बैंक और देना बैंक के मर्ज से इतनी बदल जाएंगी आपकी जिंदगी

नई दिल्ली। बैंकों को कर्ज से उबारने के लिए सरकार कई तरह के कदम उठाने में लगी हुई है। हाल ही में सरकार ने देना बैंक , विजया बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा को मर्ज करने का फैसला किया है। तीनों बैंकों के विलय से ना सिर्फ इन बैंकों की हालत सुधारेगी। बल्कि यह देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक बन जाएगा। इन बैंकों के विलय होने से बैंक की हालत तो सुधार जाएगी। लेकिन इसका आप पर क्या असर पड़ने वाला है? ऐसे में आइए जानते है इन बैंक के मर्ज होने से आप पर इसका क्या असर पड़ेगा?

बैंक में जमा पैसे पर होगा ये असर
इस प्रक्रिया से आपके बैंक डिपॉजिट पर कोई असर नहीं होता और वह सेफ रहता है। क्योंकि ऐसे विलय पहले भी हुए हैं। उस समय भी किसी के बैंक डिपॉजिट पर कोई फर्क नहीं पड़ा था। भले ही बैंकों के विलय से बैंक में जमा आपके पैसे पर फर्क ना पड़े। लेकिन आपके एटीएम और पासबुक पर बहुत फर्क पड़ने वाला है। इस विलय से अपका पेपरवर्क बढ़ने वाला है। आपका एटीएम और पासबुक नए सिरे से अपडेट होगा। इसके लिए आपको बैंक जाकर पेपरवर्क करना पड़ेगा। साथ ही आपने एटीएम से लेकर पासबुक तक बदलवानी पड़ेगी।

बैंक के मर्ज से ऐसे बढ़ेगी आपकी परेशानी
इन बैंकों के मर्ज से आपको थोड़ी परेशानी उठानी पड़ेगी। अगर आपने बैंक में केवाईसी नहीं करा रखी तो आपको केवाईसी करनी पड़ेगी। अगर आपने पहले से ही केवाईसी करा रखी थी तो आपको एक बार फिर आपको बैंक जाकर केवाईसी करनी पड़ेगी। लेकिन इस विलय से आपके लोन पर कोई असर नहीं होगा और आपको पहले की तरह उस पर ब्याज देना होगा। जब कोई बैंक किसी बैंक में विलय होता है तो लोन अमाउंट उस बैंक में ट्रांसफर हो जाता है और मौजूदा ब्याज दर ही उस पर अप्लाई होता है।

कर्मचारियों पर ऐसे पड़ेगा असर
अब अगर बात बैंक में काम करने वाले कर्मचारियों की जाए तो इस बारे में वित्त मंत्री जेटली ने कहा कि सरकार द्वारा विलय की घोषणा के मद्देनजर इन तीनों बैंकों के कर्मचारियों को अपने करियर को लेकर चिंतित होने की जरूरत नहीं। किसी भी कर्मचारी को अपनी नौकरी नहीं छोड़नी पड़ेगी। वित्त मंत्रालय के अनुसार विलय हर बात को ध्यान में रखकर होगा।